लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: नीतीश कुमार NDA के जीतने पर फिर से बनेंगे राज्य के मुख्यमंत्री?, जानें BJP ने क्या कहा

By अनुराग आनंद | Updated: November 10, 2020 13:41 IST

सुबह 11.30 बजे तक के चुनावी रूझान में भाजपा पार्टी बिहार में सबसे अधिक सीटों पर आगे चल रही थीं, अभी भी वोटों की गिनती की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देशुरुआती रूझान में प्रदेश में 5 कद्दावर नेता व नीतीश कुमार सरकार के मंत्री पीछे चल रहे हैं। नीतीश सरकार के 31 मंत्रियों में 26 विधानसभा के सदस्य हैं, जिनमें से 24 मंत्री किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं।

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का अंतिम परिणाम आज शाम तक आएगा। प्रदेश के विभिन्न सीटों से आ रहे रूझानों को देखने पर ऐसा लगता है कि परिणाम आने के बाद नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में वापसी का सपना अब पूरी तरह से उनके सहयोगी पार्टी भाजपा पर निर्भर करेगा। सुबह 11.30 बजे तक के चुनावी रूझान में भाजपा पार्टी बिहार में सबसे अधिक सीटों पर आगे चल रही थीं, अभी भी वोटों की गिनती की जा रही है।

इस चुनाव में नीतीश कुमार व उनकी पार्टी का प्रदर्शन अपेक्षित रूप से उतना अच्छा नहीं है जितने की उम्मीद थी। पहली बार भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में भी नीतीश कुमार बड़े भाई की भूमिका में नहीं रहे। सीट शेयरिंग में भी नीतीश कुमार कुमार को पहले से भी कम सीट मिला है। नीतीश कुमार के करीबी नेताओं ने माना है कि इस चुनाव में 'ब्रांड नीतीश' कोई कमाल नहीं दिखा पाया है, उन्होंने स्वीकार किया कि बिहार के रूझान में परिणाम मजबूत सत्ता-विरोध को दर्शाता है।

यदि बिहार में एनडीए को बहुमत मिलता है तो राज्य के अगले सीएम कौन होंगे? इस सवाल के जवाब में भाजपा के एक वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने एनडीटीवी से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी की छवि की वजह से शुरुआती रूझान में हमें (इस चुनाव में) बढ़त मिल रहा है। शाम तक, हम सरकार के गठन और नेतृत्व के मुद्दों पर फैसला करेंगे।

बता दें कि प्रदेश के 243 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना जारी है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, शुरुआती रूझान में प्रदेश में 5 कद्दावर नेता व नीतीश कुमार सरकार के मंत्री पीछे चल रहे हैं। 

नीतीश सरकार के 31 मंत्रियों में 26 विधानसभा के सदस्य हैं, जिनमें से 24 मंत्री किस्मत आजमाने मैदान में उतरे हैं। बिहार सरकार के दो दर्जन मंत्रियों में से 14 मंत्री जेडीयू कोटे से हैं जबकि 10 मंत्री बीजेपी कोटे के हैं। आइए बताते हैं कि प्रदेश सरकार के कौन से पांच मंत्री शुरुआती रूझान में पीछे चल रहे हैं। 

सबसे पहले आपको बताते हैं पटना साहिब सीट की स्थिति

पटना साहिब सीट से पथ निर्माण मंत्री और बीजेपी विधायक नंदकिशोर यादव मैदान में है, जिनके खिलाफ कांग्रेस से प्रवीण सिंह किस्मत आजमा रहे हैं। नंदकिशोर यादव छह बार से विधायक हैं। इस समय मिल रही जानकारी के मुताबिक, नंद किशोर यादव को 11 बजकर 20 मिनट तक 4312 प्राप्च हुए जबकि कांग्रेस के प्रवीण सिंह को 8293मत मिला है। 

जहानाबाद जहानाबाद विधानसभा सीट हाई प्रोफाइल मानी जाती है। यहां से नीतीश सरकार शिक्षा मंत्री और जेडीयू नेता कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा चुनावी मैदान में उतरे हैं। वर्मा 2015 में घोसी सीट से चुनाव मैदान थे और जीत दर्ज कर विधानसभा पहुंचे थे। हालांकि, इस बार उन्होंने सीट बदल दी है और जहानाबाद से मैदान में है, जिनके खिलाफ आरजेडी से कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव किस्मत आजमा रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक, कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा 4313 व कुमार कृष्ण मोहन को साढ़े 11 बजे तक 7244 मत प्राप्त हुआ है।

राजपुर बक्सर जिले की राजपुर विधानसभा (सुरक्षित) सीट से नीतीश सरकार के परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला मैदान में है। वहीं, कांग्रेस के टिकट पर विश्वनाथ राम और एलजेपी से निर्भय कुमार निराला की साख दांव पर है। ताजा जानकारी के मुताबिक, संतोष कुमार निराला 3168 व विश्वनाथ राम को साढ़े 11 बजे तक 4618 मत प्राप्त हुआ है।

हथुआहथुआ जेडीयू नेता और राज्यमंत्री रामसेवक सिंह से चुनाव मैदान में हैं। वहीं, आरजेडी से  राजेश सिंह कुशवाहा और एलजेपी के रामदर्शन प्रसाद उर्फ मुन्ना किन्नर किस्मत आजमा रहे हैं। राजेश कुमार सिंह राजद 4836 व रामसेवक सिंह (जदयू) को साढ़े 11 बजे तक 3962 मत प्राप्त हुआ है। 

बनमनखीबनमनखी सीट से पर्यटन मंत्री और बीजेपी नेता कृष्ण कुमार ऋषि चुनावी ताल ठोक रहे हैं, जिनके खिलाफ आरजेडी से उपेंद्र शर्मा किस्मत आजमा रहे हैं।उपेंद्र शर्मा राजद 5851 व कृष्णा कुमार ऋषि को साढ़े 11 बजे तक 4517 मत प्राप्त हुआ है।  

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारनीतीश कुमारभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जेडीयूनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए