लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: 125 यूनिट फ्री बिजली, 10000000 नौकरी, 4 शहर में और मेट्रो, एनडीए का 'संकल्प पत्र' जारी, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 31, 2025 11:11 IST

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार चुनाव के लिए एनडीए के घोषणापत्र में एक करोड़ युवाओं को रोज़गार देने का वादा।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए ने 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। दरभंगा एयरपोर्ट, पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ, बिहार का कायाकल्प हो चुका है।गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि हम विकसित भारत की पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं।

पटनाः राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में एक करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वादा, 125 यूनिट फ्री बिजली और 4 और शहर में मेट्रो चलाने का वादा किया। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अति पिछड़ा वर्ग का आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण बेहद जरूरी है। अति पिछड़ा वर्ग की विभिन्न श्रेणियों को 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में हम एक उच्च स्तरीय समिति का गठन करेंगे।

राजग के घोषणापत्र में बिहार के प्रत्येक जिले में विशाल कौशल केंद्रों को वैश्विक कौशल केंद्रों में बदलने का वादा किया गया है। बिहार में सत्ता में आने पर राजग आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लोगों को 10 लाख रुपये देगी, उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश की अध्यक्षता में आयोग का गठन करेगी। सत्ता में आने पर राजग करोड़पति महिला उद्यमी बनाने के लिए काम करेगा। बिहार में सात एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगर राजग सत्ता में आया तो पटना के अलावा बिहार के चार और शहरों में मेट्रो ट्रेन सेवाएं शुरू की जाएंगी। बिहार में दस नए औद्योगिक पार्क खोले जाएंगे। बिहार में सत्ता में आने पर राजग पांच साल में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित करेगा। राजग के सत्ता में आने पर बिहार में ‘केजी’ से ‘पीजी’ तक मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

जो अति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करेगी। इन समुदायों के उत्थान के लिए सरकार को सुझाव देगी। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री-एचएएम (एस) संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री-एलजेपी (आरवी) प्रमुख चिराग पासवान, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने पटना में एनडीए का 'संकल्प पत्र' जारी किया है। 

जो अति पिछड़ा वर्ग के अंतर्गत आने वाले विभिन्न समुदायों की सामाजिक और आर्थिक स्थिति का आकलन करेगी। इन समुदायों के उत्थान के लिए सरकार को सुझाव देगी। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी प्रमुख जेपी नड्डा, सीएम नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री-एचएएम (एस) संरक्षक जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री-एलजेपी (आरवी) प्रमुख चिराग पासवान, आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने पटना में एनडीए का 'संकल्प पत्र' जारी किया है। 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि हम विकसित भारत की पृष्ठभूमि तैयार कर रहे हैं। विकसित भारत 2047 में कैसे निर्णायक भूमिका निभा सकता है - 2 एम्स, आईआईटी पटना, आईआईएम बोधगया, नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय, दरभंगा एयरपोर्ट, पूर्णिया एयरपोर्ट के साथ कायाकल्प हो चुका है।

आने वाले समय में बिहार को नए युग की अर्थव्यवस्था, एआई हब कैसे बनाया जा सकता है, हम सभी इसके लिए तत्पर हैं। बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होने हैं। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार चुनाव के लिए एनडीए के घोषणापत्र में एक करोड़ युवाओं को रोज़गार देने का वादा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जेपी नड्डानीतीश कुमारजीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहाचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप