लाइव न्यूज़ :

Bihar Election: बिहार की दशा और दिशा बदलने के दावों के साथ किये जा रहे हैं लुभावने वादे, चली जा रही हैं चालें

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2020 17:07 IST

छोटे दलों के ये गठबंधन सत्ता तक भले ही नहीं पहुंच पायें, लेकिन बड़े दलों के सत्ता समीकरण को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देएक दल-विचार से निकले नेता अब अपनी-अपनी जाति की पार्टी बनाकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव की अगुआई में महागठबंधन को चुनौती दे रहे हैं.क्षेत्र विशेष अथवा एक-दो विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाले ये क्षेत्रीय दल- छोटी पार्टियों ने एनडीए और महागठबंधन के नेतृत्व को अस्वीकार कर दिया है. राजनीति के जानकारों के अनुसार बिहार राज्य में शायद इतने मोर्चे कभी नहीं बने.

पटना: बिहार की राजनीति नई लकीर पर चल निकली है. विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरे आधा दर्जन के करीब 'गठबंधन' राजनीति की दिशा बदलने को आतुर दिख रहे हैं. बिहार ही नहीं संभवत: देश में किसी भी राज्य के विधानसभा चुनाव के रण में इतने मोर्चे पहली बार देखने को मिल रहे हैं.

जाति की राजनीति में चेहरे की राजनीति उभर आई है. दशकों बाद हुए इस बदलाव ने राजनीति को मुद्दों से भटका कर अवसर खोजने की राजनीति में बदल दिया है. छोटे दलों के ये गठबंधन सत्ता तक भले ही नहीं पहुंच पायें, लेकिन बड़े दलों के सत्ता समीकरण को बिगाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. 

आजादी के कई सालों बाद जाति से ऊपर उठकर जमात की दिशा में बढ़ी बिहार की राजनीति में बिहार विधानसभा चुनाव में जाति से भी एक कदम पीछे पहुंच गई है. नये-पुराने सियासी चेहरों की महत्वाकांक्षा का ये गठबंधन कितना सफल हुआ यह 10 नवंबर को इतिहास बनकर दर्ज हो जायेगा. 

एक दल-विचार से निकले नेता अब अपनी-अपनी जाति की पार्टी बनाकर नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले एनडीए और तेजस्वी यादव की अगुआई में महागठबंधन को चुनौती दे रहे हैं. क्षेत्र विशेष अथवा एक-दो विधानसभा क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाले ये क्षेत्रीय दल- छोटी पार्टियों ने एनडीए और महागठबंधन के नेतृत्व को अस्वीकार कर दिया है. 

अपनी जमीन तैयार करने को नया मोर्चा बना लिया है. इनकी संख्या करीब आधा दर्जन हो गई है. राजनीति के जानकारों के अनुसार राज्य में शायद इतने मोर्चे कभी नहीं बने. यह पहली बार हो रहा है कि छोटे दल मिलकर बडे दलों को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं. फिर भी ये चुनाव को त्रिकोणीय या चतुष्कोणीय नहीं बना रहे. हाशिये पर गये लोगों के दल हैं. कुछ वोट काटने से आगे नहीं जा पायेंगे.

यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बिहार के दलित वोटरों के सहारे खुद को राष्ट्रीय चेहरा स्थापित करने की कोशिश में हैं. सभी 243 विधानसभा सीटों पर कुशवाहा वोटर लगभग हर हिस्से में हैं, लेकिन उनका बिखराव है. बसपा और रालोसपा इनको वोटों को बांधने में सफल हुए तो उनके लिए संजीवनी साबित होगी. वहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआइएमआइएम) का पूर्व केंद्रीय मंत्री देवेंद्र प्रसाद यादव की समाजवादी जनता दल के अलावे अब उपेन्द्र कुशवाहा के साथ भी गठबंधन किया है.

इसे ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस नाम दिया गया है. सभी दल मिलकर राजद के मुसलमान और यादव वोट बैंक में सेंधमारी की सियासत कर रहे हैं. सीमांचल के करीब दो दर्जन सीटों पर मुसलमानों की संख्या 40 फीसदी से अधिक है. वहीं, दलित-मुस्लिम-यादव वोटों में सेंधमारी को प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायंस (पीडीए) का गठन किया गया है. जन अधिकार पार्टी के मुखिया पप्पू यादव इसका नेतृत्व कर रहे हैं. दलित नेता चंद्रशेखर आजाद की पार्टी बीएमपी और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआइ) घटक दल हैं. 2015 में केवल डेढ फीसदी वोट लाले वाली पप्पू यादव को पूर्णिया -मधेपुरा और उससे सटे क्षेत्रों से बडी आस है. 

जबकि पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा के संयोजन में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक एएलायंस (यूडीए) का गठन हुआ है. दस सितंबर को समस्तीपुर में यूडीए के नेताओं ने सभा की थी. पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि, देवेंद्र यादव, पूर्व सांसाद अरुण कुमार और बिहार की पूर्व मंत्री रेणु कुशवाहा भी थे. 243 सीटों पर चुनाव लडने का एलान हुआ था. यूडीए करीब 16 दलों का गठबंधन है.

इस बीच से दलितों का अगुआ बनने के लिए दलित नेताओं में ऐसी होड मची है कि एनडीए- महागठबंधन तक प्रभावित हो रहे हैं. बडी पार्टी में दलित चेहरा के रूप में उभरे नेता अब दलितों के रहनुमा बन रहे हैं. जीतन राम मांझी ने हम, रामविलास पासवान ने लोजपा तो श्याम रजक ने राजद फिर जदूय और फिर राजद का दामन पकडा हुआ है. हम-लोजपा में तो जारी शीतयुद्ध के बीच अब भाजपा और लोजपा आमने-सामने आ गये हैं. कौन किसकी तरफदारी कर वोट बटोर सके यह एक होड सी मची हुई है. ऐसे में मतदाता भी मौके की तलाश में हैं.

टॅग्स :बिहारआरजेडीतेजस्वी यादवनीतीश कुमारजीतन राम मांझी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील