लाइव न्यूज़ :

बिहार चुनाव: राज्य में सबसे कम वोटों के अंतर से हारने वाले बोगो सिंह समेत 5 उम्मीदवार कौन हैं? जानें यहां सबकुछ

By अनुराग आनंद | Updated: November 11, 2020 14:04 IST

बिहार के कई विधानसभा सीटों पर भाजपा व जदयू के बीच काफी कम वोटों के फासले से चुनाव परिणाम आया है। एक सीट तो ऐसा भी है जहां महज 12 वोटों की अंतर से हार और जीत तय हो गया है।

Open in App
ठळक मुद्देएनडीए को 125 सीटों पर जीत दर्ज हुई है जबकि महागठबंधन को 110 सीटों से संतोष करना पड़ा है।करीब दर्जन भर सीटें ऐसी रही जहां जीत का अंतर 100 से 1000 के बीच रहा। 

नई दिल्ली:बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद साफ हो गया है कि एक बार फिर से राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की ही सरकार बनने जा रही है। तमाम एग्जिट पोल में एनडीए को पीछे दिखाए जाने के बाद आखिरकार परिणाम नीतीश कुमार और जदयू के समर्थन में ही आया है। 

बिहार के कई विधानसभा सीटों पर भाजपा व जदयू के बीच काफी कम वोटों के फासले से चुनाव परिणाम आया है। एक सीट तो ऐसा भी है जहां महज 12 वोटों की अंतर से हार और जीत तय हो गया है। ऐसे में आइए जानते हैं कि बिहार के किन 5 सीटों पर कम वोटों के अंतर से उम्मीदवारों के बीच हार व जीत तय हुआ है।

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर रही। मंगलवार देर रात तक हुई वोटों की गिनती में आखिरकार एनडीए ने बहुमत का जादुई आंकड़ा छू लिया। एनडीए को 125 सीटों पर जीत दर्ज हुई है जबकि महागठबंधन को 110 सीटों से संतोष करना पड़ा है। महागठबंधन ने हालांकि वोटों की गिनती में गड़बडी का आरोप लगाया है। दरअसल, करीब दर्जन भर सीटें ऐसी रही जहां जीत का अंतर 100 से 1000 के बीच रहा। 

बिहार के इन 5 सीटों पर कम वोटों के अंतर से उम्मीदवारों के बीच तय हुआ हार व जीत-

1 हिलसा में केवल 12 वोटों से जेडीयू की जीतइन्ही में एक सीट ऐसी रही जहां जेडीयू को केवल 12 वोटों से जीत हासिल हुई है। नालंदा के हिलसा विधानसभा सीट पर जेडीयू के कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को 61,848 वोट मिले हैं। वहीं, निकटतम प्रतिद्वंद्वी राजद उम्मीदवार अत्री मुनि उर्फ शक्ति सिंह यादव को 61,836 वोट मिले हैं।

2. बरबीघा में केवल 113 वोटों से जेडीयू की जीतइन्ही में एक सीट ऐसी रही जहां जेडीयू को केवल 113 वोटों से जीत हासिल हुई है। शेखपुरा के बरबीघा विधानसभा सीट पर जेडीयू के सुदर्शन कुमार को 39878 वोट मिले हैं। वहीं, निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस उम्मीदवार गजानन्द साही को 39765 वोट मिले हैं।

3. रामगढ़ में केवल 189 वोटों से RJD की जीतइन्ही में एक सीट ऐसी रही जहां RJD को केवल 189 वोटों से जीत हासिल हुई है। रामगढ़ विधानसभा सीट पर राजद के सुधाकर सिंह को 58083 वोट मिले हैं। वहीं, निकटतम प्रतिद्वंद्वी बसपा के अंबिका सिंह को 57894 वोट मिले हैं।

4. मटिहानी में केवल 333 वोटों से लोजपा की जीतबिहार के एकमात्र मटिहानी सीट पर लोजपा से जीतने वाले राज कुमार सिंह को केवल 333 वोटों से जीत हासिल हुई है। मटिहानी विधानसभा सीट पर जदयू के नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह को 61031 वोट मिले हैं। वहीं, इस सीट से जीतने वाले निकटतम प्रतिद्वंद्वी लोजपा के राज कुमार सिंह को 61364 वोट मिले हैं।

5. भोरे विधानसभा में केवल 462 वोटों से जदयू की जीतबिहार के भोरे सीट एक सीट ऐसी रही जहां JDU को केवल 462 वोटों से जीत हासिल हुई है। भोरे विधानसभा सीट पर सीपीआई (एमएल) के जितेंद्र पासवान को 73605 वोट मिले हैं। वहीं, चुनाव जीतने वाले जदयू के उम्मीदवार सुनील कुमार को 74067 वोट मिले हैं।

टॅग्स :बिहारबिहार विधान सभा चुनाव 2020मटिहानीभोरेहिलसाबरबीघाजेडीयूआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो