लाइव न्यूज़ :

Bihar Elections: नवादा में BJP पोलिंग एजेंट की बूथ पर मौत, डॉक्टर ने बताई ये वजह

By स्वाति सिंह | Updated: October 28, 2020 11:33 IST

नवादा में पोलिंग बूथ संख्या 258 पर तैनात एक पोलिंग एजेंट कृष्णा सिंह की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान बुधवार को जारी हैं। नवादा में पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से बूथ पर ही मौत होने की खबर है।

गया: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान बुधवार को जारी हैं। इस दौरान कहीं से भी हिंसक वारदात की सूचना नहीं है। लेकिन, नवादा में पोलिंग एजेंट की हार्ट अटैक से बूथ पर ही मौत होने की खबर है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक नवादा में पोलिंग बूथ संख्या 258 पर तैनात एक पोलिंग एजेंट कृष्णा सिंह की हार्ट अटैक की वजह से मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।इस घटना के बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है वहीं शव को सदर अस्पताल ले जाया गया है। 

बीजेपी पोलिंग एजेंट की मौत 

बता दें कि कृष्ण कुमार सिंह भारतीय जनता पार्टी के पोलिंग एजेंट थे। कृष्ण कुमार सिंह हिसुआ विधानसभा के फुलमा गांव में बूथ नंबर 258 पर तैनात थे। मालूम हो कि हर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों पर अलग-अलग पार्टियों के एजेंट तैनात रहते हैं, जो पार्टी की ओर से प्रतिनिधित्व करते हैं और चुनावी प्रक्रिया पर नज़र रखते हैं। 

16 जिलों की 71 सीटों पर वोटिंग जारी 

बता दें कि बिहार में पहले फेज की वोटिंग के लिए 16 जिलों की 71 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। सुबह 9 बजे तक मतदान की रफ्तार काफी धीमी है और लोग धीरे-धीरे अपनी सुविधा और कोरोनावायरस के खतरे का ख्याल रखते हुए बूथों तक अपना मत डालने के लिए जा रहे हैं।

आज जिन विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं, उनमें कैमूर जिले की भभुआ, चैनपुर, मोहनिया और रामगढ़, रोहतास जिले की चेनारी, काराकाट, सासाराम, करगहर, दिनारा, नोखा, चैनपुर और डेहरी, औरंगाबाद जिले की गोह, औरंगाबाद, रामगढ़, मोहनियां, ओबरा, नवीनगर, रफीगंज और कुटुंबा, गया जिले की गुरुआ, टिकारी, गया टाउन, बेलागंज, वजीरगंज, इमामगंज, शेरघाटी, बाराचट्टी, अतरी एवं बोधगया (सुरक्षित) जबकि नवादा जिले की रजौली, हिसुआ, वारसलीगंज, अतरी, नवादा, गोबिंदपुर सीट शामिल है। 

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020बिहारविधान सभा चुनाव २०२०भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?