लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने किया विधानसभा चुनाव के दौरान हर सीट पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2025 15:51 IST

इस बीच ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी विधानसभा चुनाव में दस्तक देने का ऐलान कर सियासत को दिलचस्प बना दिया है। शंकराचार्य ने बिहार विधानसभा की हर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए मैदान में उतरने को तैयार है, वहीं दूसरी ओर राजद के नेतृत्व वाला 'इंडिया' अलायंस भी ताल ठोककर मैदान में उतरने जा रहा है। इस बीच ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भी विधानसभा चुनाव में दस्तक देने का ऐलान कर सियासत को दिलचस्प बना दिया है। शंकराचार्य ने बिहार विधानसभा की हर सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। शंकराचार्य के द्वारा विधानसभा चुनाव में उतारने के ऐलान के बाद सियासत गर्मा गई है।

वहीं, शंकराचार्य के बयान पर भाजपा ने कहा कि कौन क्या कहता है, इस पर भाजपा काम नहीं करती। भाजपा प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा ने 500 वर्ष बाद राम मंदिर का निर्माण कराया। सनातन की अगर कोई रक्षा कर सकता है तो वह भाजपा ही कर सकती है। सीतामढ़ी में भव्य जानकी मंदिर का निर्माण भी हो रहा है। रही बात चुनाव लड़ने की तो चुनाव सभी लोग लड़ते हैं। लेकिन बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आने वाली है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में 225 सीट के साथ एनडीए की वापसी होगी। 

वहीं, जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि शंकराचार्य ने जो भी कहा है यह उनकी निजी राय हो सकती है। चुनाव लड़ने का सबका अधिकार है, जहां तक बिहार की बात है बिहार की जनता काम पर वोट करेगी। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के किए गए कार्यों पर वोट करेंगे। सभी को अधिकार है चुनाव लड़े जनता तय करेगी कि उनका क्या वजूद है? जबकि, राजद प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि बिहार की जनता के मूल्य मुद्दे हैं पढ़ाई लिखाई दवाई कमाई। अब बिहार की राजनीति में भावनात्मक मुद्दों के आधार पर किसी को वोट मिलने वाला नहीं है। 

उन्होंने कहा कि जनता के सवाल है बेरोजगारी, महंगाई इन सभी मुद्दों पर वोट मिलेगा। अब भावनात्मक नारे भावनात्मक मुद्दे बिहार की राजनीति में चलने वाला नहीं है, इस आधार पर जो भी राजनीतिक करेगा उसकी राजनीति की दुकानदारी बंद हो जाएंगे। वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौर ने कहा कि छद्म सनातनी और अपने आप को हिंदू बताने वाले भाजपा के नेताओं को शंकराचार्य महोदय का ये कड़ा संदेश है। 

यह उन्होंने इसलिए कहा है कि भाजपा गोवंश की रक्षा के नाम और चुनाव में वोट मांगती है और चुनाव के बाद देश को सबसे बड़ा बीफ निर्यातक बना देती है। ऐसे में जो वास्तविक सनातन है और उन्हें दर्द होगा। भाजपा के लोग पूरी तरीके से देश में सांप्रदायिक जन्म देता है और हिंदुओं की आस्था को ठोस पहुंचते हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

क्राइम अलर्टबिहार: मुजफ्फरपुर स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के हॉस्टल से हो रहा था कारतूसों की तस्करी, पुलिस ने किया पर्दाफाश, 200 जिंदा कारतूसों के साथ दो गिरफ्तार

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

भारत अधिक खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो