लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: सभी निर्णय चिराग पासवान लेंगे,  सांसद शांभवी चौधरी ने कहा-हमारे पास एक सप्ताह का समय

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 11, 2025 09:11 IST

Bihar Election 2025: सियासी गलियारों में यह अटकलें तेज हैं कि भाजपा और लोजपा (रामविलास) के बीच अब सहमति लगभग बन चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Election 2025: क्या उनकी डिमांड सम्मानपूर्वक मानी गई है।Bihar Election 2025:  दोनों पक्षों के बीच सहमति का मार्ग खुल गया है।Bihar Election 2025: कम से कम मुझे मेरे सम्मान के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है।

पटनाः LJP(रामविलास) सांसद शांभवी चौधरी ने सीट शेयरिंग पर कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा है कि वे लगातार चर्चा कर रहे हैं और हमारे सभी सांसदों और पदाधिकारियों ने हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष को अधिकृत किया है और वह जो भी निर्णय लेंगे वह अंतिम होगा। चूंकि चुनाव हैं, इसलिए चुनाव के दौरान ऐसी बैठकें होती रहती हैं... हमारे पास एक सप्ताह का समय है। हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि सब कुछ अच्छी तरह से समन्वित तरीके से हो।" बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीट शेयरिंग का मामला सुलझता नजर आ रहा है। भाजपा के द्वारा लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान के साथ सीट शेयरिंग फाइनल कर लिए जाने की खबर है। सूत्र बता रहे हैं कि चिराग पासवान ने 23 सीटों पर बात तय हो गयी है। 243 सीट पर दो चरण में मतदान है।

भाजपा नेता सुरेश कुमार शर्मा ने दिल्ली में NDA की बैठक पर कहा, "बिहार के NDA के सभी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी... संभव है कि कल या परसों तक इनकी घोषणा कर दी जाए।" राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "यह सब काल्पनिक हो सकता है... क्या उनके पास 2-3 करोड़ लोगों को सरकारी नौकरी देने की क्षमता है? ये बस लोगों को बहकाने के लिए कपोल कल्पना है..."

चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कल कहा था कि गठबंधन के भीतर सम्मानजनक और सकारात्मक माहौल में बातचीत चल रही है। बहुत जल्द सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की जाएगी। उनका कहना था कि हम लोग सब चीजें पहले ही क्लियर कर ले रहे हैं। अब केवल अंतिम निर्णय बाकी है। जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या उनकी डिमांड सम्मानपूर्वक मानी गई है।

तो चिराग ने मुस्कुराते हुए कहा कि जहां मेरे प्रधानमंत्री मोदी हैं, वहां कम से कम मुझे मेरे सम्मान के बारे में सोचने की जरूरत नहीं है। सूत्र बता रहे हैं कि शनिवार तक हर हाल में एनडीए में सीटों का बंटवारा हो जायेगा। वहीं, नित्यानंद राय ने कहा कि जल्द ही सारी बातें फाइनल हो जाएंगी। उन्होंने बैठक को सकारात्मक बताते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच सहमति का मार्ग खुल गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चिराग पासवानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?