लाइव न्यूज़ :

चुनाव से पहले RJD ने किया बड़ा बदलाव, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी; पढ़ें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 26, 2025 08:29 IST

Bihar Election 2025: राजद अध्यक्ष बनने के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है।

Open in App

Bihar Election 2025:लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद में चुनाव से पहले बड़ा बदलाव किया गया है। चुनाव में जीत के लिए कमर कस चुके लालू यादव ने अपने खास लोगों को एक जुट करने का काम शुरू कर दिया है। जिसमें पार्टी के कई नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी गई है।

दरअसल, इसी महीने 5 जुलाई को लालू प्रसाद यादव लगातार 13वें कार्यकाल के लिए निर्विरोध राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। 05 जुलाई  को  आरजेडी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में लालू प्रसाद यादव को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की औपचारिकता निभाई गई थी। अपनी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद लालू यादव को नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों को भी चुनना था। लालू ने उसकी शुरुआत कर दी है।

लालू यादव ने आरजेडी के राष्ट्रीय प्रकोष्ठों के अध्यक्ष की नियुक्ति की है जिसकी सूची साझा की गई है। इसमें शामिल है...,

राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष एक बार फिर से पूर्व मंत्री कांति सिंह को बनाया गया है। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को राष्ट्रीय अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

राष्ट्रीय युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सांसद अभय कुशवाहा को बनाया गया है।

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को आरजेडी के राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

बक्सर से सांसद सुधाकर सिंह को आरजेडी के राष्ट्रीय किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।

वैसे दिलचस्प बात ये भी है कि लालू ने एक शिक्षक को अपनी पार्टी के छात्र विंग का अध्यक्ष बनाया है। प्रो. नवल किशोर यादव को आरजेडी के राष्ट्रीय छात्र प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बनाया गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील