लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025 Date: 7.42 करोड़ मतदाता, 90,712 मतदान, 14 लाख पहली बार वोट डालेंगे और 40 सीट आरक्षित, देखें मुख्य बातें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 6, 2025 16:36 IST

Bihar Election 2025 Date LIVE: बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं हैं; 14 लाख मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार वोट डाल सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Election 2025 Date LIVE: एजेंसियों को हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।Bihar Election 2025 Date LIVE: उम्मीदवारों को किसी तरह की धमकी की कोई गुंजाइश नहीं।Bihar Election 2025 Date LIVE: बिहार चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। 

Bihar Election 2025 Date LIVE: भारत निर्वाचन आयोग 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी। बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं, जिनमें से 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएँ हैं। 14 लाख मतदाता पहली बार मतदान करेंगे। 14,000 मतदाता 100 वर्ष से अधिक आयु के हैं। बिहार में कुल 90,712 मतदान केंद्र हैं।बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। मतदान केंद्र पर इस बार 1200 मतदाता रहेंगे। 6 और 11 नवंबर को मतदान और 14 नवंबर को मतगणना होगी।

मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि बिहार चुनाव पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव न केवल मतदाताओं के लिए बहुत ही सुगम और सरल होंगे, न केवल कानून व्यवस्था पर पूर्ण निगरानी रखी जाएगी, बल्कि पूर्ण पारदर्शी तरीके से होने वाले ये चुनाव सबसे अच्छे चुनाव परिलक्षित हों, ऐसी आयोग की मंशा है। बिहार चुनाव में मतदाताओं और उम्मीदवारों को किसी तरह की धमकी की कोई गुंजाइश नहीं, एजेंसियों को हिंसा को कतई बर्दाश्त नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

बिहार में SIR पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, "... SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची सभी राजनीतिक दलों को दे दी गई है। नामांकन दाखिल करने की तिथि के बाद जारी होने वाली मतदाता सूची अंतिम होगी।"

राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके क्योंकि बड़ी संख्या में बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025चुनाव आयोगबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया