लाइव न्यूज़ :

Bihar Chunav 2025: बाहुबली नेता आनंद मोहन ने बिहार की सियासत में छेड़ा नया राग, कहा-सिंहासन पर कौन बैठेगा ये 'भूरा बाल' तय करेगा, मच गया सियासी हलचल

By एस पी सिन्हा | Updated: September 14, 2025 16:14 IST

दरअसल मुजफ्फरपुर में शनिवार को आयोजित रघुवंश प्रसाद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अंतिम निर्णय ‘भूरा बाल’ (भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और लाला (कायस्थ) ) ही तय करेगा कि सत्ता की गद्दी पर कौन बैठेगा।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी दलों के बीच जारी आरोप-प्रत्यारोप के बीच बाहुबली नेता आनंद मोहन ने कहा है कि सिंहासन पर कौन बैठेगा ये 'भूरा बाल' तय करेगा। दरअसल मुजफ्फरपुर में शनिवार को आयोजित रघुवंश प्रसाद सिंह की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा के दौरान उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में अंतिम निर्णय ‘भूरा बाल’ (भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और लाला (कायस्थ) ) ही तय करेगा कि सत्ता की गद्दी पर कौन बैठेगा।

इसके साथ ही आनंद मोहन ने इशारों में विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज की राजनीति में कोई चिराग पासवान से भिड़ रहा है तो कोई जीतन राम मांझी से। कोई नीतीश कुमार को चुनौती दे रहा है तो कोई लालू यादव को। लेकिन असल फैसला वही तबका करेगा, जिसे राजनीति से बार-बार काटने की कोशिश की गई है। 

उन्होंने याद दिलाया कि कभी ‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा देने वाले आज लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं, जबकि इतिहास गवाह है कि जनता को इमरजेंसी लगाकर कैद करने वाले लोग देश नहीं चला सकते। उन्होंने कहा कि वे समाज सेवा करते-करते इस दुनिया से गए और उनका जाना राजनीति में अधूरापन छोड़ गया। वे उस पीढ़ी के नेता थे जिनकी ट्रेनिंग जाति और धर्म की राजनीति में नहीं, बल्कि समाजवाद की बुनियाद पर हुई थी। 

उन्होंने समकालीन राजनीति में बढ़ते कट्टरवाद पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि गांधी की हत्या से देश पीछे चला गया और अब सावरकर की प्रतिमाएं लगाना चिंताजनक है। आनंद मोहन ने कहा कि कट्टरपंथ ने हमेशा समाजवाद को कमजोर किया है। चाहे बांग्लादेश में कट्टर मुसलमानों ने या नेपाल में कट्टर हिंदुओं ने। 

उन्होंने साफ कहा कि अगर बिहार को नई दिशा देनी है तो जाति और कट्टरवाद की राजनीति से ऊपर उठना होगा, वरना लोकतंत्र का असली उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। बता दें कि आनंद मोहन ने इशारों इशारों में 'भूरा बाल' खत्म करो का नारा देने वालों को जवाब दिया है। आनंद मोहन के इस बयान से सियासत में हड़कंप मच गया है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025आनंद मोहन सिंहबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?