लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2025: 10 माह बाद विधानसभा चुनाव?, फर्क साफ है, भूला नहीं बिहार, नीतीश बनाम लालू परिवार, एक्स पर हमला

By एस पी सिन्हा | Updated: January 9, 2025 18:03 IST

Bihar Election 2025: लालू प्रसाद यादव के जमाने का बथानी टोला नरसंहार, अपहरण उद्योग, जंगलराज और अंत में 19 सालों का नीतीश कुमार का सुशासन दिखाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देट्वीट में भूला नहीं बिहार टैगलाइन दिया गया है। लालू-राबड़ी शासनकाल की याद को ताजा कर दिया गया है। कोई मौका नहीं गंवाया जा रहा है।

Bihar Election 2025: बिहार में सत्तारूढ़ जदयू के द्वारा राजद पर तीखा हमला करने का कोई मौका नहीं गंवाया जा रहा है। जदयू पुराने दिनों की याद दिलाकर राजद को कटघरे में खड़ा करने का हरसंभव प्रयास में जुटी हुई है। इसी कड़ी में जदयू ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स हैंडल से एक के बाद एक कई ट्वीट कर लालू-राबड़ी शासनकाल की याद को ताजा कर दिया गया है। ट्वीट में भूला नहीं बिहार टैगलाइन दिया गया है। इसमें लालू प्रसाद यादव के जमाने का बथानी टोला नरसंहार, अपहरण उद्योग, जंगलराज और अंत में 19 सालों का नीतीश कुमार का सुशासन दिखाया गया है।

इसके साथ ही साक्षरता को लेकर भी फर्क भी दर्शाया गया है और दावा किया गया है कि कैसे नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने तरक्की के नए आयाम को छुआ है। जदयू ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि भूला नहीं है बिहार... 1996 का बथानी टोला नरसंहार। दूसरे ट्वीट में लिखा गया है कि भूला नहीं है बिहार... कि कैसे 90 के दशक में सत्ता के संरक्षण में अपहरण भी एक उद्योग हुआ करता था।

वहीं, तीसरे ट्वीट में लिखा गया है कि 90 के दशक के बिहार की पीड़ा से शायद ही कोई अपरिचित होगा। 15 सालों के जंगलराज में बिहार को दशकों पीछे धकेलने वालों की सच्चाई सबको पता है। जबकि चौथे ट्वीट में लिखा गया है कि फर्क साफ है... कुशासन और सुशासन का फर्क लोग जानते हैं। पिछले 19 सालों में बिहार ने जो विकास की यात्रा तय की है, वो सबको दिखाई दे रहा है।

काम बोलता है, आंकड़े बोलते हैं। इस तरह जदयू ने आधिकारिक एक्स हैंडल से  तेजस्वी यादव को जवाब देने की कोशिश की है, जिन्होंने हाल ही में बिहार में अपराध बढ़ने के दावे करते हुए एक्स हैंडल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था। इसके साथ ही जदयू की ओर से शेयर किए गए वीडियो में कहा गया है कि एनसीआरबी के मुताबिक अकेले 1996 में अपहरण के 1100 मामले दर्ज किए गए थे।

अपहृतों में न केवल व्यापारी बल्कि इंजीनियर और डॉक्टरों के अलावा कई अन्य नौकरीपेशा और आम आदमी भी शामिल थे। विचित्र स्थिति यह थी कि इन अपराधियों को न तो पुलिस का खौफ था और न ही किसी सरकार का। पुलिस और प्रशासन के कमजोर होने की स्थिति में चारों ओर भ्रष्टाचार का बोलबाला था।

भ्रष्टाचार को राजनीतिक संरक्षण भी मिल रहा था, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए थे। अपराधी सीधे मंत्रालय से निर्देश प्राप्त करते थे। हालात इतने खराब थे कि आज भी लोग उन दिनों को याद कर सिहर जाते हैं। इस तरह जदयू की ओर से राजद के शासनकाल की यादें ताजी कराकर तेजस्वी यादव पर भी सवाल उठा दिया गया है।

टॅग्स :जेडीयूबिहारपटनाआरजेडीलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप