लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: एक पूर्व मुख्यमंत्री समेत 6 मंत्री, पहले चरण में इन बड़े चेहरों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद

By विनीत कुमार | Updated: October 28, 2020 08:30 IST

Bihar Election 2020: बिहार में पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। इसमें 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। पहले चरण में कई बड़े चेहरे भी मैदान में हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar Election 2020: आज पहले चरण का मतदान, 71 सीटों पर 1066 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसलानीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी 71 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, बीजेपी 29 सीटों पर मैदान में

Bihar Election 2020: बिहार विधासभा के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। इसके तहत दो करोड़ से ज्यादा लोग 71 सीटों पर 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला करेंगे। कोरोना महामारी के बीच ये देश में पहला बड़ा चुनाव है। कोविड महामारी को देखते हुए तमाम तैयारियां भी की गई हैं।

पहले चरण की 71 सीटों पर हो रहे चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू पार्टी 71 में से 35 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं, उनकी सहयोगी बीजेपी 29 सीटों पर चुनावी समर में है। इसके अलावा महागठबंधन की आरजेडी 42 सीटों पर और कांग्रेस 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 

चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) भी 41 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। अहम ये भी कि एलजेपी आज जिन 41 सीटों पर चुनावी मैदान में हैं उनमें 35 सीटें वैसी हैं जहां से जेडीयू चुनाव लड़ रही है। ऐसे में आज कई हाई प्रोफाइल चेहरों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। आईए, नजर डालते हैं पहले चरण में किन उम्मीवारों पर है नजर..

जीतनराम मांझी की किस्मत का होगा फैसला

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी गया जिले के इमामगंज से चुनावी मैदान में हैं। ये औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र में आता है। हिंदुस्तान आवाम मोर्चा पार्टी के मुखिया मांझी फिलहाल विधायक भी हैं।

इमामगंज सीट पर मांझी मुख्य मुकाबला उदय नारायण चौधरी से है। चौधरी पिछली बार जेडीयू के उम्मीदवार थे। इस बार वे आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

श्रेयसी सिंह जमुई से मैदान में: जीतनराम मांझी के अलावा आज नजरें श्रेयसी सिंह पर भी होंगी। कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल जीत चुकीं श्रेयसी का 27 साल की उम्र में ये राजनीति में भी डेब्यू है। वे जमुई से बीजेपी की उम्मीदवार हैं। उनका मुकाबला यहां के मौजूदा विधायक विजय प्रकाश यादव से है। विजय प्रकाश के बड़े भाई जयप्रकाश नारायण यादव पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे हैं और लालू यादव के करीबी माने जाते हैं।

इसके अलावा राज्य कैबिनेट के 6 मंत्रियों की किस्मत का भी आज फैसला मतदाता करेंगे। इनमें प्रेम कुमार (गया शहर), विजय कुमार सिन्हा (लखीसराय), राम नारायण मंडल (बांका), कृष्णनंदन प्रसाद वर्मा (जहानाबाद), जयकुमार सिंह (दिनारा) और संतोष कुमार निराला (राजपुर) से मैदान में हैं। कृष्णनंदन वर्मा, जयकुमार सिंह और निराला जेडीयू से हैं जबकि बाकी उम्मीदवार बीजेपी से हैं।

जेडीयू के उम्मीदवारों को एलजेपी और महागठबंधन से कड़ी चुनौती उनकी सीटों पर मिल रही है। सासाराम में भी दिलचस्प लड़ाई देखने को मिलेगी। यहां से मौजूदा विधायक अशोक कुमार जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। वे इससे पहले आरजेडी में थे। उनका मुकाबला वरिष्ठ नेता रामेश्वर चौरसिया से है जिन्होंने हाल में बीजेपी छोड़ एलजेपी का दामन थामा है। वहीं, आरजेडी ने यहां से राजेश कुमार गुप्ता को मैदान में उतारा है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयूआरजेडीजीतन राम मांझीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी