लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: जेडीयू से टिकट नहीं मिलने पर बोले गुप्तेश्वर पांडेय, 'राजनीति में कभी-कभी ऐसा...'

By स्वाति सिंह | Updated: October 8, 2020 14:21 IST

बिहार के बक्सर से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। लेकिन, एनडीए गठबंधन में भाजपा के हिस्से में यह सीट आई है।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू के 115 उम्मीदवारों की सूची में गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नहीं था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए जा रहे थे।

पटना: जेडीयू के 115 उम्मीदवारों की सूची में गुप्तेश्वर पांडेय का नाम नहीं था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कॉमेंट्स किए जा रहे थे। इसपर पूर्व डीजीपी और जेडीयू के नेता गुप्तेश्वर पांडेय कहा कि राजनीति में कभी-कभी ऐसा होता है कि जैसा आप सोचते हैं वैसा नहीं होता। उन्होंने कहा, 'सुशांत की मौत के मामले में मैंने जो भी किया उसमें मैंने न कोई गलती की, न मुझे उसका कोई अफसोस है।'

पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा, 'मेरे VRS लेने और पार्टी की सदस्यता लेने को सीधे चुनाव से जोड़कर देखना ठीक नहीं है। चुनाव लड़ने की संभावना थी, किसी कारणवश ये समीकरण नहीं बैठा। राजनीति में बहुत सारी मजबूरियां होती हैं लेकिन मैं एनडीए के साथ हूं और एनडीए के साथ रहूंगा।'

गुप्तेश्वर पांडे के चुनाव लड़ने की चल रही थी चर्चा

बता दें कि बिहार के बक्सर से पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे के चुनाव लड़ने की चर्चा चल रही थी। लेकिन, एनडीए गठबंधन में भाजपा के हिस्से में यह सीट आई है। बक्सर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने श्री परशुराम चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस तरह अब साफ है कि एक बार फिर से गुप्तेश्वर पांडे का सपना पूरा नहीं हो सका। क्योंकि भाजपा के खाते में बक्सर की सीट चली गई। 

हाल ही में बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद से अपनी निर्धारित सेवानिवृति से पहले ही ऐच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) लेने वाले गुप्तेश्वर पांडेय को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें बक्सर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। बक्सर पांडेय का पैतृक जिला है। इससे पहले भी लोकसभा चुनाव 2009 से पहले भी चुनाव लड़ने के लिए गुप्तेश्वर पांडे ने वीआरएस लिया था, लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट देने से इनकार कर दिया था।

मंगलवार रात भाजपा ने 27 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी लेकिन बक्सर जिले की दो सीटों- बक्सर और ब्रह्मपुर को छोड़ दिया गया था। हालांकि, बाद में इस सीट पर भाजपा ने अपने उम्मीदवार के नामों की घोषणा कर दी है।

पूर्व डीजीपी ने एक मीडिया को बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। पांडे ने बुधवार सुबह कहा, ‘मैं कॉल का इंतजार कर रहा हूं।’ संयोग से ब्रह्मपुर सीट बीजेपी के द्वारा विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को देने की संभावना है- बॉलीवुड सेट डिजाइनर मुकेश साहनी की पार्टी जिन्होंने पिछले हफ्ते ही विपक्षी गठबंधन छोड़ दिया था।

दरअसल, बीते दिनों बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सीएम नीतीश कुमार की मौजूदगी में जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे। सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई थी। सदस्यता लेने से कुछ दिन पहले ही पूर्व डीजीपी ने कुछ ही दिन पहले वीआरएस लिया था।

इसके बाद सीएम आवास से निकलकर पूर्व डीजीपी ने कहा था कि मुझे सीएम नीतीश कुमार जी ने खुद फोन कर बुलाया था। इसके बाद सीएम आवास पर मैं जदयू का हिस्सा हो गया हूं। अब पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी मैं उसे लेने के लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा था कि मैं राजनीति को ज्यादा नहीं समझता हूं। मैं बेहद समान्य इंसान हूं। मैंने समाज के गरीब व पिछड़े लोगों के लिए पुलिस विभाग में रहकर लंबे समय तक काम किया है।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव 2020जेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में उपमुख्यमंत्री के नाम की अधिसूचना नहीं होने से गरमायी सियासत, नाम के आगे केवल "मंत्री" लिखा गया है, लेकिन “उप मुख्यमंत्री” नहीं लिखा गया

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद जदयू के अंदर नहीं है सबकुछ ठीक, बाहुबली नेता आनंद मोहन बताए जा रहे हैं नाराज

भारत'मैं अपने पिता के सिद्धांतों के अनुसार चलूंगा, पिता जी ने पिछले 20 वर्षों में बिहार के विकास के लिए जा काम किया उसे आगे भी जारी रखे': मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बोले निशांत कुमार

भारतबिहार में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में दिखा दिलचस्प नजारा, नीतीश कुमार ने की मुख्यमंत्री के लिए निर्धारित कुर्सी पर बैठने की कोशिश

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी