लाइव न्यूज़ :

Bihar Election 2020: चिराग पासवान का नीतीश पर हमला, बोले- सीएम ने बिहार के लिए कुछ नहीं किया

By गुणातीत ओझा | Updated: October 5, 2020 18:28 IST

बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बहुत उम्मीद थी लेकिन उन्होंने बिहार के लिए कुछ नहीं किया।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में नई सरकार के लिए 28 अक्टूबर, 3 और 7 अक्टूबर को मतदान होगा।नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है, 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा।

बिहार में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है। लोक जनशक्ति पार्टी प्रमुख चिराग पासवान के अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से सियासी खेमों में जुबानी जंग तेज हो गई है। आज सोमवार को चिराग पासवान ने ट्वीट के जरिये नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- हमें वर्तमान बिहार के सीएम से बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। आज मेरे लिए यह चिंता का विषय है कि बिहार के सीएम विकास के बारे में क्या सोचते हैं। योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर नहीं पहुंचा है।

चिराग पासवान के अकेले चुनाव लड़ने के फैसले के बाद भाजपा ने भी अपने बिहार के उम्मीदवारों पर नए सिरे से विचार किया है। सूत्रों का कहना है कि भाजपा जातिगत समीकरणों को देखते हुए रणनीति और उम्मीदवारों की पसंद को ध्यान में रखते हुए योजना बना रही है। बिहार के चुनाव प्रभारी देवेंद्र फड़नवीस और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी सहित भाजपा के शीर्ष नेता दिल्ली में पार्टी प्रमुख जेपी नड्डा के घर पर बैठक कर रहे हैं।

कल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के अन्य शीर्ष नेताओं ने बिहार सीटों और उम्मीदवारों पर चर्चा की। लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) के नेता चिराग पासवान ने कल घोषणा की कि वह एनडीए गठबंधन के हिस्से के रूप में चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समस्या थी, लेकिन भाजपा के साथ उनकी कोई कड़वाहट नहीं हैं। बता दें कि चिराग पासवान के पिता रामविलास पासवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा बिहार चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विपरीत उम्मीदवारों को खड़ा करेंगे, लेकिन भाजपा द्वारा लड़ी जा रही सीटों पर वे अपनी पार्टी से उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।

कई लोगों का मानना ​​है कि दिल्ली में भाजपा नेतृत्व के साथ दो बैठकों के बाद चिराग पासवान का यह कदम सहयोगी नीतीश कुमार को रोककर रखने के लिए है। इस घटनाक्रम के 12 घंटे बाद भी भाजपा के किसी भी नेता ने नीतीश कुमार पर ना निशाना साधा है और ना ही कोई प्रतिक्रिया व्यक्त की है। वहीं, चुनावों के लिए भाजपा ने एनडीए गठबंधन के नेता के रूप में नीतीश कुमार को मजबूती से समर्थन दिया है।

बताते चलें कि इससे पहले खबर आई थी कि  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) और भाजपा सैद्धांतिक रूप से सीट बंटवारे के समझौते पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा  चुनाव से पहले दोनों पार्टियों में सीटों को लेकर समझौता हो चुका है। दोनों दलों के बीच सीटों की बराबरी की हिस्सेदारी होगी। कुछ ही दिनों में सीट विभाजन की घोषणा हो सकती है। जेडीयू को 243 में से 122 सीटें मिलेंगी, जबकि भाजपा को 121 सीटें मिलेंगी। सूत्रों ने कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को अपने कोटे से समायोजित करेगी, वहीं गठबंधन में रहने पर भाजपा अपने हिस्से से रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को सीटें देगी।

बिहार में नई सरकार के लिए 28 अक्टूबर, 3 और 7 अक्टूबर को मतदान होगा और परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। कोरोनो वायरस संकट के चलते देश का बड़ा चुनाव माने जाने वाला बिहार चुनाव कई बदलावों के साथ होगा। इस चुनाव में मतदान के लिए अतिरिक्त समय दिया जाएगा। साथ ही चुनाव अभियान के दौरान शारीरिक संपर्क की मनाही होगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। कुल 243 निर्वाचन क्षेत्रों में 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होगा।

टॅग्स :बिहार विधान सभा चुनाव २०२०नीतीश कुमारचिराग पासवान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील