लाइव न्यूज़ :

बिहार: बिजली गिरने से सात बच्चों सहित आठ की मौत

By भाषा | Updated: July 20, 2019 06:55 IST

अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा अन्य आठ लोग झुलसे हैं और उनका सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में से एक की हालत गंभीर थी जिसे निकटवर्ती नालंदा जिले के पावापुरी में भर्ती कराया गया है।

Open in App

बिहार में शुक्रवार दोपहर बिजली गिरने से सात बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। सदर, नवादा के अनुमंडलीय अधिकारी अनु कुमार के अनुसार वे सभी कलिचक थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले धनपुर मुसहारी गांव के रहने वाले थे और बारिश के कारण उन्होंने एक पेड़ के नीचे शरण ली थी।

कुमार ने बताया कि मृतकों की पहचान रमेश मांझी (26), छोटू मांझी, गणेश मांझी और मोनू मांझी (सभी की उम्र 15 वर्ष थी), प्रवेश कुमार (10), छोटू मांझी (8) और मुन्नी लाल मांझी (5) के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इनके अलावा अन्य आठ लोग झुलसे हैं और उनका सदर अस्पताल में इलाज जारी है। घायलों में से एक की हालत गंभीर थी जिसे निकटवर्ती नालंदा जिले के पावापुरी में भर्ती कराया गया है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवार वालों को चार-चार लाख रुपए देने का एलान किया।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार घायलों को उचित चिकित्सा सहायता मुहैया कराने के लिए उन्होंने निर्देश भी जारी किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं ‘हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा’ के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी घटना पर शोक व्यक्त करते हुए राहत राशि को बढ़ाकर 20 लाख रुपए करने की मांग की है। 

टॅग्स :बिहारनवादापटनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए