लाइव न्यूज़ :

शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर के बयान पर गर्मायी सियासत, जदयू विधायक संजीव कुमार ने बता दिया 'मेंटली डिसऑर्डर'

By एस पी सिन्हा | Updated: February 28, 2023 18:43 IST

जदयू विधायक संजीव कुमार ने बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार हिंदू धर्म के धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर सवाल उठाया जा रहा है। अगर यही सवाल वे कुरान या बाइबिल पर उठाए रहते तो उनका सड़क पर चलना इनका मुश्किल हो जाता।

Open in App

पटना: रामचरितमानस पर विवादित टिप्पणी देकर सुर्खिया बटोरने वाले बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर पर जदयू विधायक संजीव कुमार ने करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री 'मेंटली डिसऑर्डर' हो चुके हैं। धर्मग्रन्थ को लेकर बेतुका बयान देने वाला व्यक्ति निश्चित तौर पर किसी बीमारी का शिकार है। उन्होंने कहा मैं डॉक्टर हूं मैं बता रहा हूं यह मेंटली डिसऑर्डर है। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस हिंदू धर्म का पवित्र ग्रंथ है, अगर उसके बारे में कोई कुछ बोलेगा तो यह बर्दाश्त से बाहर की चीज है। 

जदयू विधायक ने कहा कि शिक्षा मंत्री के बयान पर सिर्फ जदयू को ही नहीं बल्कि जो भी सनातन धर्म को मानते हैं उन्हें आपत्ति है। चंद्रशेखर का बयान पूरी तरह से गलत है और यह उनकी अपनी व्यक्तिगत सोच हो सकती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री चीप पब्लिसिटी के लिए ध्यान दे रहे हैं। इस तरह का बयान देने वाला व्यक्ति निश्चित तौर पर किसी बीमारी का शिकार है। 

संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री को कुछ नहीं आता है। इनको शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए। लेकिन वह उस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। खाली डब्बा खाली बोतल हैं। उन्होंने कहा कि लगता है कि शिक्षा मंत्री लगातार हिंदू धर्म के धार्मिक ग्रंथ रामचरितमानस पर सवाल उठा रहे हैं। अगर यही सवाल वे कुरान या बाइबिल पर उठाए रहते तो उनका सड़क पर चलना इनका मुश्किल हो जाता। उन्हें अपना धर्म परिवर्तन कर लेना चाहिए। 

बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा है कि रामचरितमानस पर जो उन्होंने कहा है वही सत्य है। ज्ञान बांटने वालों को चुनौती देते हुए कहा कि बहस कर लें। रामचरितमानस में जो कचरा है उसको हटाया जाए। शिक्षा मंत्री ने कहा कि दो पंक्तियों पर ही उन्होंने अब तक सवाल उठाया था। अभी दर्जनों पंक्तियों पर सवाल उठाना बाकी है।

टॅग्स :बिहार समाचारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए