लाइव न्यूज़ :

बिहार: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने दफ्तर से बनाई दूरी, अटकलों का बाजार गर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: July 7, 2023 15:18 IST

बिहार में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच विवाद इस कदर गहरा गया है कि नाराज शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर दो दिनों से अपने ऑफिस नहीं जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव के बीच मचा घमासान आईएएस केके पाठक से विवाद के बाद शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर दो दिनों से ऑफिस नहीं जा रहे हैंवहीं राजद मंत्री ललित यादव ने कहा कि तनाव की कोई बात नहीं है, सब ऑल इज वेल चल रहा है

पटना:बिहार के शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर और विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के बीच विवाद गहराता ही जा रहा है। आईएएस केके पाठक से विवाद के बाद शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर दो दिनों से अपने ऑफिस नहीं पहुंच रहे हैं। इधर इस मामले पर कई तरह की बयानबाजी भी हो रही है।

नीतीश कुमार पटना के गांधी मैदान में शहीद पीर अली को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। वहीं राजद कोटे से मंत्री ललित यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश ने शिक्षा विभाग में चल रही कलह पर प्रधान सचिव और शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर से बात की है और अब सब कुछ ठीक हो गया है।

इसके साथ ही राजद मंत्री ललित यादव ने यह भी कहा कि अधिकारी भला कैसे मंत्री की बात नहीं सुनेंगे? कुछ लोग सुर्खियों में रहना चाहते हैं। ललित यादव ने कहा कि ऐसी बातें कभी-कभी हो जाती हैं। सरकार में सबकुछ ठीक है। मंत्री विभाग के प्रमुख होते हैं। ऐसा बात नहीं है कि अधिकारी बात नहीं सुनते हैं, अधिकारी बात कैसे नहीं सुनेंगे।

वहीं उन्होंने कहा कि नौकरी के बदले जमीन मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर सीबीआई की चार्जशीट दायर होने से कोई मुश्किल नहीं होगी। यह सब तो साजिश है। भाजपा की राजनीतिक साजिश है। सरकार में सब कुछ ठीक है, सब ऑल इज वेल है।

इसके बाद जब उनसे यह सवाल किया गया कि यह बातें अक्सर सुनने को मिल रही हैं कि बिहार में अफसरशाही हावी है तो इसके जवाब में ललित यादव ने कहा कि राज्य में अधिकारियों का अपना काम है। कार्यपालिका का अपना काम है। मंत्री जो हैं, उनका अपना काम कार्य है। ऐसे में कोई एक दूसरे के काम में दखल नहीं देते हैं। यह तो देखने की बात है की केके पाठक क्या कर रहे हैं और मंत्री जी क्या कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर दोनों से बात कर ली है, इसमें कुछ भी नहीं है।

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारआरजेडीMLAजेडीयूJDU
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?