लाइव न्यूज़ :

बिहारः एक माह के अंदर लोगों को ऐसी बंपर नौकरियां मिलेगी, जो किसी और राज्य में नहीं हुआ होगा, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का ऐलान

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 10, 2022 17:53 IST

नीतीश कुमार के अलावा राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी शपथ ली, जिन्हें उपमुख्यमंत्री के तौर पर नामित किए जाने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को हाथ जोड़कर प्रणाम किया और उनके चरण स्पर्श किए।नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव एक-दूसरे से गले भी मिले। गठबंधन के सूत्रों ने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में होगा।

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि रोजगार को लेकर हमारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से बात हुई है और एक महीने के अंदर बिहार में लोगों को ऐसी बंपर नौकरियां मिलेगी, जो किसी और राज्य में नहीं हुआ होगा। पूरा फोकस रोजगार और महंगाई पर रहेगा।

तेजस्वी यादव ने पटना में कहा कि आज बिहार ने वो कर दिखाया जो देश को करना है। हम लोगों ने सदन से लेकर सड़क तक बेरोजगारी की लड़ाई लड़ी है। मुख्यमंत्री जी के निर्णय से हम लोगों को एक मौका मिला है की जनता और नौजवानों के दुख दर्द को दूर कर सकें।

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार 2020 में मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहते थे लेकिन आपने (BJP) उन्हें जबरदस्ती CM बनाया, आरसीपी सिंह भाजपा के एजेंट बनकर जद (यू) में आए। आपने (BJP) गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। हम आयकर, सीबीआई और ईडी से नहीं डरते हैं।

नीतीश कुमार ने बुधवार को आठवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी संभावनाओं के बारे में ‘‘चिंता’’ करने की जरूरत है।

राज्यपाल फागू चौहान द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ लेने के तुरंत बाद पत्रकारों से बात करते हुए कुमार ने भाजपा के इस दावे को भी खारिज कर दिया कि नई सरकार अपना कार्यकाल पूरा नहीं करेगी और कहा कि 2015 में जैसे हमलोग साथ थे, एक बार फिर हो गए और बिहार के हित में काम करेंगे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारनौकरीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब