लाइव न्यूज़ :

बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने प्रदेशवासियों से किया होली और रमजान पर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

By एस पी सिन्हा | Updated: March 13, 2025 16:36 IST

बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने प्रदेशवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने, रैश ड्राइविंग न करने तथा डीजे न बजाने को लेकर संदेश दिया है।

Open in App

पटना: होली और रमजान को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने प्रदेशवासियों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने यातायात के नियमों का पालन करने, रैश ड्राइविंग न करने तथा डीजे न बजाने को लेकर संदेश दिया है। गुरुवार को उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान डीजे, सार्वजनिक रूप से अश्लील गाना बजाना, सड़कों पर हुड़दंग जैसी असामाजिक स्थिति को बढ़ावा न दें। विधि व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने में सहयोग करें। 

विनय कुमार ने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों, वैमनस्यता को बढ़ावा देने वाले पोस्ट को शेयर करने वालों पर निगरानी रखी जाएगी। त्योहार के दौरान सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी। डीजीपी ने यह भी कहा कि सभी जिलों में सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत किया जाएगा। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके। 

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानीय समुदायों के साथ संवाद करें और उन्हें शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाने के लिए प्रेरित करें। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जा रही है। इससे उपद्रवियों पर नजर रखी जा सकेगी। विभिन्न शहरों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। विनय कुमार ने स्पष्ट रूप से आदेश दिया है कि होली के अवसर पर डीजे और अन्य ध्वनि उपकरणों का उपयोग नहीं किया जाएगा। यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि किसी भी प्रकार का शोर या ध्वनि प्रदूषण न हो, जो कि सामुदायिक तनाव का कारण बन सकता है।

तेज आवाज में संगीत बजाने से अक्सर विवाद उत्पन्न होते हैं, विशेषकर जब विभिन्न धार्मिक समुदाय एक ही समय में त्योहार मना रहे होते हैं। वहीं, पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने किसी भी गड़बड़ी होने पर तत्काल 112 और जिला नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील की है। शुक्रवार को मस्जिदों और खानकाहों के पास पुलिस तैनात की जाएगी और पूरी निगरानी रखी जाएगी। पुलिस की कई टीमें सोशल मीडिया पर भी निगरानी बनाए रख रही हैं।

टॅग्स :Bihar PoliceबिहारBihar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं