लाइव न्यूज़ :

बिहार में आप लोग निवेश करें और युवाओं को नौकरी दीजिए, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उद्योगपतियों से कहा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 7, 2022 19:32 IST

बिहार अपराध के मामले में देश में 21वें नंबर पर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षित जगह हैं। निवेश के लिए यहां जमीन भी उपलब्ध है।

Open in App
ठळक मुद्देमिथिलांचल का मखाना सभी जगह जाता है।अमेरिका में विशेष डिमांड है, लेकिन बिहार को क्या मिलता है?उद्योगपतियों से कहा कि अपराध को लेकर बिहार में परशेप्शन बनाया जा रहा है।

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पटना में उद्योगपतियों से कहा आप लोग निवेश करें। जमीन उपलब्ध है। खबरों की हेडलाइन पर नहीं जाएं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा मुश्किल काम है नौकरी देना। बिहार में आना चाहिए वो आ नहीं रहा, सिर्फ जा रहा है।

मिथिलांचल का मखाना सभी जगह जाता है। अमेरिका में विशेष डिमांड है, लेकिन बिहार को क्या मिलता है? ऐसा नहीं चलेगा। हम तो खुद नौजवान हैं और हम समझ सकते हैं कि नौजवानों को नौकरी की कितनी जरूरत है। इस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि अपराध को लेकर बिहार में परशेप्शन बनाया जा रहा है।

वास्तव में बिहार अपराध के मामले में देश में 21वें नंबर पर है। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार वास्तव में सुरक्षित जगह हैं। यहां निवेश के लिए यहां जमीन भी उपलब्ध है। उन्होंने उद्योगपतियों से कहा कि बिहार में निवेश होने से राज्य में आर्थिक विकास के साथ ही युवाओं को नौकरी भी मिलेगी।

तेजस्वी ने कहा कि सरकार ने मन बना लिया है कि बिहार में युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार और नौकरी देंगे। इसके लिए उद्योगपति इसमें मदद करें और बिहार में निवेश करें। साथ ही एक बार फिर ऐलान किया कि बिहार सरकार नौकरी और रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि बिहार तीसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर राज्य है। आप जो भी यहां बनाएंगे आपकी यहीं खरीदारी हो जाएगी। कौन सरकार चाहेगी कि उसके राज्य में निवेश नहीं हो? लेकिन एक माहौल बनाया जा रहा है कि बिहार का माहौल ठीक नहीं है।

तेजस्वी यादव ने बीना नाम लिए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो ये परशेप्शन बना रहे हैं, लोगों में उनकी परशेप्शन क्या है किसी से छूपा नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले की सरकार का स्टैंड नहीं था। अभी की सरकार का स्टैंड है। पहले 125 विधायक की सरकार थी, अभी 164 विधायक की सरकार है तो हम लोग मजबूत हैं।

टॅग्स :बिहारतेजस्वी यादवपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण