लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भूमिहार मतदाताओं पर फेंका चुनावी पासा, कहा-चुनाव में ठीक-ठाक टिकट देंगे

By एस पी सिन्हा | Updated: November 5, 2023 19:58 IST

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के भूमिहारों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि हम लोग सब को साथ लेकर के चलते हैं। किसी से कोई भेदभाव नहीं करते। 

Open in App
ठळक मुद्देकार्यक्रम में तेजस्वी यादव को भूमिहारों की ओर मुकुट पहनाकर स्वागत किया गयाइस मौके पर तेजस्वी यादव ने बिहार के भूमिहारों से खास अपील कीउन्होंने कहा कि हम लोग सब को साथ लेकर के चलते हैं

पटना:बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती 21 अक्टूबर को राजद के द्वारा पार्टी कार्यालय में मनाई गई। श्री बाबू के जयंती समारोह में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भाग लिया। कार्यक्रम में तेजस्वी यादव को भूमिहारों की ओर मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार के भूमिहारों से खास अपील की। उन्होंने कहा कि हम लोग सब को साथ लेकर के चलते हैं। किसी से कोई भेदभाव नहीं करते। 

भूमिहारों की ओर इशारा करते हुए कहा तेजस्वी ने कहा कि बिहार विधान परिषद के चुनाव में हम लोगों ने ठीक-ठाक हिसाब से टिकट दिया और उसी हिसाब से अगले चुनाव में भी हम आप लोगों को ठीक-ठाक टिकट देंगे। आप चिंता ना करें। मेरी आयु अभी 35 वर्ष होने को है, अभी मेरा बहुत लंबा राजनीतिक सफर है और हम किसी हड़बड़ी में नहीं हैं। 

तेजस्वी ने भूमिहारों से कहा कि हम कहेंगे कि हमारी बातों को समझिए और आपका दरवाजा हमारे लिए खुला रहना चाहिए। भाजपा की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि आपको कुछ लोग ठगते रहे हैं। आप लोग उनके बंधुआ मजदूर बनकर मत रहिए। तेजस्वी ने केंद्र सरकार और भाजपा की राज्य सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने नौकरी के नाम पर वोट दिया, बिहार में उन लोगों को नौकरी मिल रही है। 

वहीं जिन्होंने मंदिर मस्जिद के नाम पर वोट दिया उन्हें बेरोजगारी मिल रही है। बुलडोजर मिल रहा है। हमें यह सोचना होगा कि जब रोजगार मिलेगा तब महंगाई कम होगी। तब तो घर चलाना आसान होता है, लेकिन भाजपा के लोग यह नहीं करते। चाहे 15 लख रुपए देने की बात तो फिर 2 करोड़ रोजगार देने की बात। भाजपा ने सिर्फ लोगों को ठगने का काम किया है। 

पीएम मोदी पर हमलावर होते हुए तेजस्वी ने कहा कि एक ओर बिहार में लाखों में रोजगार दिया जा रहा है। वहीं एक ओर प्रधानमंत्री मोदी हैं जो कुछ नहीं करते। वे मिलावटी और बनावटी हैं। पीएम मोदी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। वे झूठ बोलने के होलसेलर हैं और झूठ बोलने के डिस्ट्रीब्यूटर होने के साथ ही झूठ बोलने के ही रिटेलर हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील