लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- वो इंडिया गठबंधन से घबराए हुए हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2023 15:46 IST

लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया को घमंडिया गठबंधन कहे जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्व ने कहा कि पीएम मोदी किस कदर घबराए हुए हैं, इसका पता उनकी बातों से चलता है।तेजस्व ने कहा कि वे विपक्षी दलों के लिए घमंडिया और अलग-अलग शब्द बोल रहे हैं।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और लालू यादव द्वारा बिहार से इसकी शुरुआत हुई और देश स्तर पर पर अब यह हुआ।

पटना: लोकसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा इंडिया को घमंडिया गठबंधन कहे जाने पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह कोई नई बात नहीं है। उनके भाषण से सभी लोगों को निराशा हुई है। यहां लोगों को लगा था कि पीएम कुछ अच्छी बात कहेंगे। लेकिन उनको केवल विपक्ष पर निशाना साधने से और कोई बात पल्ले नहीं पड़ा। 

उन्होंने कहा कि मणिपुर के संदर्भ में जो बातें बोली उससे पूरे देश को निराशा हुई है। तेजस्व ने कहा कि पीएम मोदी किस कदर घबराए हुए हैं, इसका पता उनकी बातों से चलता है। वे विपक्षी दलों के लिए घमंडिया और अलग-अलग शब्द बोल रहे हैं। इससे समझ सकते हैं कि यह लोग घबराए हुए हैं। ये लोग डरे हुए हैं। जब से विपक्ष का गठबंधन बना है, इनकी हताशा दिखने लगी है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव द्वारा बिहार से इसकी शुरुआत हुई और देश स्तर पर पर अब यह हुआ। तेजस्वी यादव ने कहा कि पीएम को जिस तरह से देश में बातें बतानी चाहिए थी, जो कदम उनकी सरकार को उठाना चाहिए था, मणिपुर हिंसा को लेकर वह बातें उस हिसाब से उन्होंने कहीं ही नहीं। 

पीएम मोदी के 2028 तक चुनाव जीतने की बातों को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि उनको भ्रम में रहने दीजिए न भ्रम में रहने में क्या दिक्कत है? कल तक चौके छक्के की बात कर रहे थे ई। विपक्ष का गूगली उनको कहां से समझ में आएगा। पीएम मोदी का यह कहना कि अविश्वास प्रस्ताव उनके लिए काफी शुभ है और पीएम कह रहे हैं कि 2028 में विपक्ष फिर से उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लायेगा, इस पर तेजस्वी ने कहा कि वे भ्रम में जीते हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवनीतीश कुमारलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील