लाइव न्यूज़ :

राजद कोटे के मंत्रियों के लिए नया कोड ऑफ कंडक्ट, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी का फरमान, फेसबुक और ट्व‍िटर पर साझा, छह बिन्दुओं में समझाया

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2022 17:24 IST

राजद के मंत्री उम्र में बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक या किसी भी अन्य व्यक्ति को पांव नहीं छूने देंगे। शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्‍वी यादव ने अपने सभी मंत्रियों को छह बिन्दुओं का पालन करने का अनुरोध किया है।सरकार में राजद के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे।राजद कोटे के मंत्री किसी से भी भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ या गुलदस्ता लेने-देने के स्थान पर किताब-कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे।

पटनाः बिहार में सत्तासीने होते ही मंत्रियों की हो रही फजीहत के बाद उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सभी मंत्रियों के लिए नया कोड ऑफ कंडक्ट जारी किया है। उन्होंने विधायकों से आग्रह किया है कि इन गाइडलाइन्स का सख्ती से पालन किया जाए।

तेजस्वी ने छह बिन्दुओं के जरिए अपने मंत्रियों से यह साफ कर दिया है कि उनका लक्ष्‍य अभी आगे का है और लड़ाई अभी लंबी है। ऐसी हालत में वे अपनी तरफ से कोई चूक नहीं होने देना चाहते हैं। तेजस्‍वी ने अपने सभी मंत्रियों को छह बिन्दुओं का पालन करने का अनुरोध किया है।

उन्‍होंने फेसबुक और ट्व‍िटर पर इसे साझा करते हुए कहा है कि सरकार में राजद के कोटे से बने मंत्री विभाग में अपने लिए कोई नई गाड़ी नहीं खरीदेंगे। वहीं राजद के मंत्री उम्र में उनसे बड़े कार्यकर्ता, शुभचिंतक, समर्थक या किसी भी अन्य व्यक्ति को पांव नहीं छूने देंगे। शिष्टाचार और अभिवादन के लिए हाथ जोड़कर प्रणाम, नमस्ते व आदाब की परंपरा को ही बढ़ावा देंगे।

उन्‍होंने अपने सभी मंत्रियों को सौम्‍य और शालीन व्यवहार करने के साथ हर जाति और धर्म के गरीब और जरूरतमंद लोगों की प्राथमिकता के आधार पर मदद करने की सलाह दी है। तेजस्वी ने कहा है कि राजद कोटे के मंत्री किसी से भी भेंट स्वरूप पुष्पगुच्छ या गुलदस्ता लेने-देने के स्थान पर किताब-कलम के आदान-प्रदान को बढ़ावा देंगे।

इस आशय का आग्रह दूसरों से भी करेंगे। सभी विभागीय कार्यों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में ईमानदारी, पारदर्शिता, तत्परता और त्वरित क्रियान्वयन की कार्यशैली को बढ़ावा देंगे। सभी मंत्री मुख्यमंत्री एवं अपने अधीनस्थ विभागों, कार्य योजनाओं और विकास कार्यों का इंटरनेट मीडिया पर लगातार प्रचार-प्रसार करेंगे ताकि जनता को सरकार की प्रत्येक पहलकदमी की सकारात्मक जानकारी प्राप्त हो सके।

दरअसल, अक्‍सर ऐसा देखा जाता है कि नए मंत्री अपने लिए जिम्‍मेदारी संभालते ही नई गाड़ी खरीदने, बड़ा बंगला तलाशने और सजाने में लग जाते हैं। तेजस्‍वी यादव को अपने पिछले कार्यकाल के दौरान अपने सरकारी बंगले को सजाने के लिए ऐसे आरोप का सामना करना पड़ा था।

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमारबिहारपटनाआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील