लाइव न्यूज़ :

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मंत्री-विधायकों के साथ किया चुनावी मंथन

By एस पी सिन्हा | Updated: September 10, 2023 19:51 IST

तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में तीन घंटे बैठक चली इस बैठक में लड़ेगा भारत...जीतेगा इंडिया और हारेगी भाजपा को लेकर रणनीति तैयार की गई।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने राजद कोटे के मंत्रियों, पार्टी विधायकों-विधान पार्षदों के साथ बैठक कीइस बैठक में 9 में से 5 प्रमंडल के नेता शामिल हुएजिसमें जिला स्तर पर बनी कमेटी को सशक्त करने की रणनीति बनाई गई

पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राजद कोटे के मंत्रियों, पार्टी विधायकों-विधान पार्षदों के साथ रविवार को बैठक की। बैठक में 9 में से 5 प्रमंडल के नेता शामिल हुए। जिसमें जिला स्तर पर बनी कमेटी को सशक्त करने की रणनीति बनाई गई। इसके साथ ही जिन जिलों में कमेटी नहीं है, वहां कमेटी बनाने पर चर्चा की गई।

तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में तीन घंटे बैठक चली इस बैठक में लड़ेगा भारत...जीतेगा इंडिया और हारेगी भाजपा को लेकर रणनीति तैयार की गई। इस बैठक को लेकर मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि 2024 चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक थी। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाए। यह निर्देश तेजस्वी यादव ने दिया है।

‘इंडिया’ गठबंधन का एक ही लक्ष्य है भाजपा को हराना। जी- 20 रात्रिभोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में हुई मुलाकात पर मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि जी- 20 रात्रिभोज में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आमंत्रण भेजा गया था। उसी कड़ी में नीतीश कुमार दिल्ली गए। रात्रिभोज में शामिल हुए। पीएम नरेंद्र मोदी से मिले। इस विषय पर राजनीति नहीं होनी चाहिए न कोई कयास लगने चाहिए। कई राज्यों के मुख्यमंत्री वहां पहुंचे थे।

बैठक के बाद राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि संगठन की मजबूती के लिए बैठक आयोजित की गई। उपमुख्यमंत्री ने निर्देश पर राज्य भर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं और किसानों को पार्टी से जोड़ने को लेकर विशेष अभियान चलाया जाएगा। 

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि हमारे नेता ने ऐलान किया..लड़ेंगें और जीतेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जी-20 वाली फोटो पर कुछ नहीं बोले। उन्होंने कहा है कि सभी साथ हैं, साथ लडेंगे और जीतेंगे। बैठक में वन पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह और पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी आदि नेता मौजूद थे।

टॅग्स :तेजस्वी यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील