लाइव न्यूज़ :

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उप चुनाव में जीत का किया दावा, कहा-भाजपा की पैंट ढीली हो गई है

By एस पी सिन्हा | Updated: October 31, 2022 17:42 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा अपनी हार के बारे में पहले से जान रही है। यही वजह है कि अब अलग-अलग राज्यों से समर्थक बुलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एनडीए की हालत खराब है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जीतने वाली नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्दे तेजस्वी ने कहा- एनडीए की हालत खराब है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जीतने वाली नहीं हैउन्होंने कहा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चोट लगी है, जिसके कारण वे प्रचार से दूर हैं

पटना: बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव क लेकर सियासत अपने चरम पर है। भाजपा और महागठबंधन में जारी वाकयुद्ध के बीच अब बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि भाजपा की पैंट ढीली हो गई है। 

उन्होंने कहा है कि भाजपा अपनी हार के बारे में पहले से जान रही है। यही वजह है कि अब अलग-अलग राज्यों से समर्थक बुलाए जा रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए की हालत खराब है और यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा जीतने वाली नहीं है।

तेजस्वी यादव से मीडिया के द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या आप अपने उम्मीदवार के लिए प्रचार करने मोकामा जाएंगे तो इसपर उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और मुझे मिलाकर तीन सभा बनाई गई है, जिसमें दो मोकामा में प्रचार करेगी जबकि एक सभा गोपालगंज में रहेगी। 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मोकामा और गोपालगंज में प्रचार करने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री को चोट लगी है, जिसके कारण वे प्रचार से दूर हैं। लेकिन वे राजद और जदयू के लोगों से लगातार बातचीत कर रहे हैं। पूरे महागठबंधन को नीतीश कुमार नेतृत्व कर रहे हैं। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा की हालत खराब है, इसलिए चिराग पासवान को प्रचार के लिए लाया जा रहा है। 

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारमहागठबंधनBJP
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो