लाइव न्यूज़ :

बिहार की उप मुख्यमंत्री रेणु देवी ने छात्रों पर किया अपशब्दों की बौछार, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पर बरसीं

By एस पी सिन्हा | Updated: November 16, 2021 17:21 IST

वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि 16 सेकेंड के इस वीडियो में रेणु देवी ने कहा कि " तुम्हारा नेता जो सेक्रेटरी कौन है आरा का?

Open in App
ठळक मुद्दे रेणु देवी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो सकी.परीक्षा केंद्र में बदलाव के विरोध में बीते 13 नवंबर को छात्रों ने आंदोलन किया था.बीआरए यूनिवर्सिटी के निर्णय का विरोध कर रहे थे और परीक्षा केंद्र को चंपारण में किये जाने की मांग कर रहे थे.

पटनाः बिहार के उप मुख्यमंत्री रेणु देवी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में रेणु देवी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए देखी जा रही है. वीडियो में रेणु देवी छात्र नेताओं पर भड़क गईं और खूब भला-बुरा कहा. वे इतने पर भी नहीं रुकीं और अपशब्दों का भी प्रयोग कर डाला.

 

अब यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. बताया जाता है कि 16 सेकेंड के इस वीडियो में रेणु देवी ने कहा कि " तुम्हारा नेता जो सेक्रेटरी कौन है आरा का? ...कहता है कि मुजफ्फरपुर ही परीक्षा होगा तो करो मुजफ्फरपुर में परीक्षा. हम कहे थे की मोतिहारी और बेतिया करो." इस संबंध में जब रेणु देवी का पक्ष जानने की कोशिश की गई तो उनसे बात नहीं हो सकी.

दरअसल, वोकेशनल कोर्स की परीक्षा केंद्र में बदलाव के विरोध में बीते 13 नवंबर को छात्रों ने आंदोलन किया था. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के किशन श्रीवास्तव के नेतृत्व में छात्रों ने जमकर हंगामा एवं बवाल किया. एमजेके कॉलेज के गेट पर भूख हड़ताल पर बैठे थे. छात्र बीआरए यूनिवर्सिटी के निर्णय का विरोध कर रहे थे और परीक्षा केंद्र को चंपारण में किये जाने की मांग कर रहे थे.

इसी मांग को लेकर छात्र संघों ने डिप्टी सीएम रेणु देवी का घेराव किया. छात्रों से घिरी रेणु देवी अचानक गुस्से में आ गईं और छात्र नेताओं को जमकर क्लास लगा दी. इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मर्यादा को लांघते हुए अपशब्दों का भी प्रयोग कर दिया. गाडी में बैठे-बैठे ही रेणु देवी कह रहीं......तुम्हारा नेता जो सेक्रेटी है आरा का.., और कहां का है तुम्हारा अन्य नेता.

वहीं, वीडियो के वायरल होने के बाद राजनीतिक तापमान बढ़ गया है. विरोधी दल के नेता उप मुख्यमंत्री की भाषा को अमर्यादित करार देते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा कर रहे हैं. राजद नेता मुन्ना त्यागी का आरोप है कि छात्रों के समक्ष इस तरह के भाषा का इस्तेमाल उचित नहीं है. 

टॅग्स :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषदबिहारBJPनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो