लाइव न्यूज़ :

बिहार: NDA नेताओं की हुई बैठक में लिया गया निर्णय, नीतीश कुमार के चेहरे पर ही लड़ा जायेगा विधानसभा चुनाव

By एस पी सिन्हा | Updated: October 28, 2024 15:59 IST

इस बैठक में एनडीए नेताओं के द्वारा संकल्प लिया कि 2025 विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जायेगा और राजग 220 से अधिक सीटों पर जीतेगी। बैठक में यह भी निर्णय हुआ है कि एनडीए नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत स्तर तक होगी। सभी को सरकार का काम बताना है।

Open in App

पटना:बिहार विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव सहित आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए नेताओं की सोमवार को अहम बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग में हुई। इस बैठक में भाग लेने जदयू, भाजपा, लोजपा(रा), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता पहुंचे थे। इस बैठक में एनडीए नेताओं के द्वारा संकल्प लिया कि 2025 विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के चेहरे पर लड़ा जायेगा और राजग 220 से अधिक सीटों पर जीतेगी। बैठक में यह भी निर्णय हुआ है कि एनडीए नेताओं-कार्यकर्ताओं की बैठक पंचायत स्तर तक होगी। सभी को सरकार का काम बताना है।

मौजूदा सरकार द्वारा किये गए विकास और रोजगार के काम को जनता के बीच रखना है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में लड़ा जायेगा और हम 2010 से अधिक सीट 2025 में जीतेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में विपक्ष अफवाह उड़ाता है, गलत खबर को मीडिया में उछलता है, उसका मुकाबला करना है। महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने ने कहा कि इनके नेताओं ने बिहार की जनता को ठगने का काम किया है। अब विधानसभा में एनडीए का सम्मेलन होगा, जो भी कार्यक्रम होगा, अब एक साथ ही चलेगा। 

वहीं, जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए के घटक दल के सम्मानित नेतागण, प्रदेश अध्यक्ष, कुछ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनकी उपस्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित दल के वरिष्ठतम नेताओं ने संबोधित किया और संकल्प लिया गया कि एनडीए एकजुट हैं और अपनी पहचान हम एनडीए के रूप में रखेंगे। उन्होंने कहा कि  कार्यकर्ताओं को संदेश देना है कि अब जदयू, भाजपा, लोजपा(रा) या हम नहीं बल्कि सब एनडीए हैं। 

उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर और पंचायत स्तर पर जाकर लोगों को बिहार सरकार की उपलब्धियां और जो केंद्र सरकार से विशेष सहायता राशि मिल रही है, बिहार की जो विकास यात्रा है इसे बताना है। नीरज कुमार ने कहा कि जो नए लोग हैं, उनको बिहार की प्रगति को बताना है। बिहार की स्थिति पहले क्या थी ये याद दिलाना है। बिहार कहां था और कहां पहुंचा ये बताना है। एक साल में चुनाव होना है, इसलिए हम नई चुनौतियों के साथ तैयार हैं। 

लोकसभा में हम लोगों ने 30 सीट जीता, हमारा लक्ष्य है कि हम 225 विधानसभा सीट जीतेंगे। महागठबंधन जो ठगबंधन है, उसका राजनीति पोस्टमार्टम करेंगे। बैठक में शामिल होने के लिए एनडीए के तमाम घटक दल शामिल हुए। हालांकि इस बैठक में एनडीए में शामिल रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस को नही बुलाया गया। वहीं एनडीए की की बैठक में शामिल होने के लिए राजद की विधायक संगीता देवी मुख्यमंत्री आवास पहुंची थी।

टॅग्स :बिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप