लाइव न्यूज़ :

बैंक से रुपये निकालने पहुंची लाश, मैनेजर से लेकर कस्टमर तक रह गए दंग

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 7, 2021 17:00 IST

बिहार से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने सभी के पैरों तले जमीन सरका दी...

Open in App

बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर कोई भी चौंक उठेगा। यहां बैंक में पैसा निकालने एक मुर्दा पहुंच गया, उसे देखते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया। किसी को भी सुनकर यह कहानी डरावनी लगेगी, लेकिन ये चौंकानेवाली खबर है।

पटना के साहजहांपुर का मामला

यह घटना पटना के शाहजहांपुर थाना इलाके की है। यहां सिगरियावां गांव के पास कैनरा बैंक में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अर्थी पर लेटे शख्स के अकाउंट से पैसे निकालने के लिए कहा जाने लगा। 

महेश यादव की 5 जनवरी को हुई थी मौत

बताया जा रहा है कि सिगरियावां गांव के ही रहने वाले 55 वर्षीय महेश यादव की मंगलवार 5 जनवरी को मौत हो गई। महेश का अंतिम संस्कार करना था, लेकिन इसके लिए किसी के पास पैसे नहीं थे। ऐसे में गांववाले बैंक पहुंचे और वहां जाकर महेश के खाता में जमा-पैसा देने की मांग करने लगे। बैंक के अधिकारियों ने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया। कैनरा बैंक के अधिकारियों के सामने नियम-कायदे का पेंच फंस गया था।

बैंक अधिकारी ने पैसा देने से कर दिया था साफ इनकार

ऐसे में जब बैंक से पैसे की निकासी नहीं हो पाई तो गांववाले महेश यादव की अर्थी को लेकर ही बैंक पहुंच गए। इसके बाद पूरे बैंक में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि लगभग 3 घंटे तक महेश का शव बैंक में ही पड़ा रहा। आखिर में मामले को शांत कराने के लिए मैनेजर ने अपनी ओर से 10 हजार रुपए दिए और जैसे-तैसे लोगों को समझा-बुझाकर अंतिम संस्कार करने के लिए भेजा। 

नॉमिनी ना होने का यह है खतरा मृतक महेश यादव की शादी नहीं हुई थी। पता चला है कि इसी वजह से जब उसने बैंक में अपना खाता खुलवाया तो किसी का भी नाम नॉमिनी में नहीं दिया। बताया जा रहा है कि उसके खाते में एक लाख रुपए से अधिक राशि जमा है। बैंक अधिकारियों के मुताबिक दो बार सूचना देने के बावजूद भी महेश ने अपना बायोडाटा अपडेट नहीं कराया था, जिसके कारण मैनेजर ने पैसा देने से इनकार कर दिया।

टॅग्स :बिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित