लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिस सुस्त और अपराधी चुस्त, घटनाओं में हो रही बढ़ोतरी से बिहार मानों बारूद के ढेर पर बैठा हो

By एस पी सिन्हा | Updated: December 14, 2021 15:03 IST

घटनाओं की हो रही बढ़ोतरी से बिहार मानों बारूद के ढेर पर बैठा हो. सूबे में हुई आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी के बीच नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को गोली मारने की एक के बाद एक वारदातें सामने आ रही हैं.

Open in App
ठळक मुद्देलिस शराब ढूंढने में व्यस्त तो अपराधी घटनाओं को बेफिक्र हो कर अंजाम दे रहे हैं.घटनाओं की हो रही बढ़ोतरी से बिहार मानों बारूद के ढेर पर बैठा हो.नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को गोली मारने की एक के बाद एक वारदातें सामने आ रही हैं.

पटना:बिहार में इन दिनों पुलिस सुस्त और अपराधी चुस्त दिखाई दे रहे हैं. पुलिस शराब ढूंढने में व्यस्त रह रही है तो अपराधी घटनाओं को बेफिक्र हो कर अंजाम देने में मशगूल दिख रहे हैं. शायद यही कारण है कि सूबे में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. न सिर्फ राजधानी पटना में बल्कि राज्य के अन्य जिलों में भी अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. 

घटनाओं की हो रही बढ़ोतरी से बिहार मानों बारूद के ढेर पर बैठा हो. कहीं भी दिनदहाड़े हत्या तो आम बात हो गई है. गोलियों की बौछार ने तो दिवाली की यादें ताजी कर दी हैं

सूबे में हुई आपराधिक घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी के बीच नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को गोली मारने की एक के बाद एक वारदातें सामने आ रही हैं. राज्य के अलग-अलग जगहों पर नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधी मारे जा रहे हैं. 

इसी कड़ी में आज पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड में एक नवनिर्वाचित मुखिया की गोली मारकर हत्या की गई. दो दिन पूर्व भी पटना के पंडारक प्रखंड में एक मुखिया, एक दरोगा सहित तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी हई थी. 

वहीं, उसी दिन पटना के नौबतपुर में एक वार्ड पार्षद की गोली मारकर हत्या हुई. पटना में जानीपुर थाना इलाके के रामपुर फरीदपुर पंचायत के मुखिया को गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक मुखिया का नाम नीरज कुमार है, जिसने 15 नवम्बर को हुए चुनाव में मुखिया पर पर जीत दर्ज किया था. 

नीरज कुमार आज सुबह अपने ऑफिस के पास बैठे थे तभी बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे और नीरज पर अंधाधूंध फायरिंग कर दी. नीरज कुमार को तीन गोलियां लगी, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद इलाके के लोगों ने जमकर बबाल मचाया.

वहीं, पिछले दो दिनों में भागलपुर में बम विस्फोट और बम बरामदगी के मामलों ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है. भागलपुर में सोमवार को एक टिफिन बम विस्फोट से पूरा इलाका थर्रा गया था. अब लगातार दूसरे दिन आज भी बम मिला है. भागलपुर के सैदपुर गांव में एक तलाब के पास से दो जिंदा बम बरामद हुए हैं. 

अब स्थानीय लोग बम बरामदी को किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने से जोड़ कर देख रहे हैं. सैदपुर में मिले जिंदा बम फूस से लपेटे गए टीन के डिब्बे में मिले हैं. इसमें बड़ी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ हैं,  जो इस बात की तस्दीक कर रहे हैं कि भागलपुर से किसी बड़ी घटना को अंजाम दिए जाने की साजिश रची जा रही है. भागलपुर में पिछले पांच दिनों में तीन बार बम विस्फोट की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें अब तक दो की मौत और दो घायल हो चुके हैं. इस मामले के बाद से नाथनगर में दहशत का माहौल है. इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. नाथनगर के बाद सैदपुर से दो कंटेनर बम की बरामदगी की गई है.

यहां उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ही बिहार पुलिस ने राज्य में अपराध कम होने का दावा किया था. अपराध के मामले बिहार अब देश में 25वें स्थान पर है. नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो द्वारा वर्ष 2020 में जारी आंकडों का हवाला देते राज्य पुलिस मुख्यालय के मुताबिक, बिहार में अपराध की दर में कमी आई है. खासकर हत्या, रोड लूट, बैंक डकैती, बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों में भी कमी दर्ज की गई है. 

लेकिन इन आंकडों से इतर पिछले कुछ दिनों में पंचायत चुनाव के बाद जिस तरह से बिहार में एक के बाद एक निर्वाचित प्रतिनिधियों को गोली मारी गई है, वह पुलिस के दावे को चुनौती दे रहे हैं.

टॅग्स :बिहारक्राइमPoliceनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील