लाइव न्यूज़ :

Bihar Crime: पश्चिम चंपारण जिले से एक साथ गायब हो गईं चार नाबालिग लड़कियां, गांव में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

By एस पी सिन्हा | Updated: May 11, 2025 20:49 IST

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 8 बजे चारों बच्चियां घर से मवेशियों के लिए चारा काटने निकली थीं। कुछ ही देर बाद उन्हें गांव के पीछे बगीचे में एक साथ बैठे हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद से वे चारों अचानक लापता हो गईं। इस घटना ने गांव वालों और परिजनों को सदमे में डाल दिया है। 

Open in App

पटना: बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी भवानीपुर गांव की चार नाबालिग लड़कियां एक साथ गायब होने के बाद कोहराम मच गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बच्चियों की तलाश की जा रही है। 

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 8 बजे चारों बच्चियां घर से मवेशियों के लिए चारा काटने निकली थीं। कुछ ही देर बाद उन्हें गांव के पीछे बगीचे में एक साथ बैठे हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद से वे चारों अचानक लापता हो गईं। इस घटना ने गांव वालों और परिजनों को सदमे में डाल दिया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार इन लड़कियों में सोहना खातून (12), नाजिया खातून (11), नेहा निशा (9), और साजहा बेगम (12) शामिल है। परिजनों ने जब दोपहर तक बच्चियों को वापस आते नहीं देखा तो खोजबीन शुरू की, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। 

काफी देर तक स्थानीय स्तर पर खोजबीन करने के बाद परिजनों ने संध्या 6 बजे नवलपुर थाने को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही नवलपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना के बाद लोग आशंकित हैं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। 

इस संबंध में सदर एसडीपीओ-2 रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि हमें चार बच्चियों के लापता होने की सूचना मिली है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम सक्रिय है और शहर के विभिन्न इलाकों की सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। 

परिजनों से भी लगातार संपर्क कर हर संभव जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने अपहरण, भटकाव या अन्य किसी संभावित कारणों से भी जांच शुरू कर दी है। साथ ही पड़ोसी थानों को अलर्ट कर दिया गया है। परिजनों से लगातार संपर्क में रहकर हर संभव जानकारी जुटाई जा रही है।

टॅग्स :बिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील