लाइव न्यूज़ :

बिहार: बेगूसराय में RJD-CPI नेताओं ने धुलवाई बाबासाहब आंबेडकर की मूर्ति, गिरिराज सिंह ने पहनाई थी माला

By अनुराग आनंद | Updated: February 15, 2020 17:51 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयान के अलावा बेगूसराय में एक हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करवाने की वजह से इन दिनों मीडिया में हाईलाइट हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेगूसराय में गिरिराज सिंह के माल्यार्पण करने के बाद सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा की धुलाई की।गिरिराज सिंह इससे पहले भी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनने पर विवादित बयान दे चुके हैं।

बिहार के बेगुसराय से सांसद व नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री गिरिराज सिंह शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र में थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यर्पण किया। मंत्री के जाने के बाद वहां के स्थानीय राजद व सीपीआई कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर की प्रतिमा की धुलाई की। 

बता दें कि इन दिनों केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने विवादित बयान के अलावा बेगूसराय में एक हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने वाली महिला का हिंदू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार करवाने के बाद मीडिया में हाईलाइट हैं।

दरअसल, महिला का अंतिम संस्कार करवाने के लिए खुद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने परिजनों के सामने हाथ जोड़कर उनको मनाया। परिजनों को मनाते हुए गिरिराज सिंह का वीडियो सोसश मीडिया पर भी आया है। वीडियो को ट्विटर पर गिरिराज सिंह ने रिट्वीट भी किया है। गिरिराज सिंह वीडियो में बोलते हुए दिख रहे हैं,  'हिन्दू धर्म से बड़ा कोई धर्म नहीं है और हमें अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए।' वीडियो में गिरिराज सिंह परिजनों से हाथ जोड़कर विनती करते भी दिख रहे हैं। 

13 फरवीर को बेगूसराय की उक्त महिला की मौत के बाद परिजन शव को दफनाने ले जा रहे थे। इसकी सूचना पहले वहां के स्थानीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को मिली। जिसके बाद उन्होंने सबसे पहले पहुंचकर परिजन को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन वे लोग नहीं माने।

टॅग्स :गिरिराज सिंहबिहारबेगूसरायनरेंद्र मोदीडॉ भीम राव अंबेडकर जयंती
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा