लाइव न्यूज़ :

बिहार में सभी पार्क और चिड़ियाघर बंद, कोरोना के बढ़ रहे मामले, मिले 47 नए केस

By विनीत कुमार | Updated: December 29, 2021 10:06 IST

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बिहार में भी सख्ती लगाई जा रही है। राज्य में मंगलवार को 47 नए मामले आने के बाद बिहार के सभी पार्कों और चीड़ियाघर को बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में मंगलवार को 47 नए कोरोना मामले सामने आए, एक शख्स की मौत भी हुई।नीतीश सरकार ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य में सभी पार्क और चिड़ियाघर को बंद रखने का आदेश जारी किया है।बिहार में सामने आए नए कोरोना मामलों में 17 गया से हैं, पटना से 10 मामले।

पटना: बिहार में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। राज्य में मंगलवार को 47 नए केस सामने आए। वहीं एक शख्स की मौत भी हो गई है। इसी के साथ राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 12096 पहुंच गई है। स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार ने सख्ती बढ़ाने का फैसला किया है।

नए साल के जश्न के बीच कोरोना के खतरे को देखते हुए नीतीश सरकार ने 31 दिसंबर से 2 जनवरी तक राज्य में सभी पार्क और चिड़ियाघर को बंद रखने का आदेश जारी किया है। ऐसे में नए साल के मौके पर बिहार में लोग पिकनिक आदि मनाने किसी पार्क में नहीं जा सकेंगे।

बिहार के लिए फिलहाल राहत की बात ये है कि राज्य में ओमीक्रोन वेरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है। हाल में सीएम नीतीश कुमार ने भी कहा था कि बिहार में नाइट कर्फ्यू की फिलहाल जरूरत नहीं है।

बिहार के गया और पटना में सबसे ज्यादा कोरोना मामले

बिहार में सामने आए नए कोरोना मामलों में 17 गया से हैं। वहीं, पटना से 10 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा औरंगाबाद से चार, मुंगेर से तीन, किशनगंज और नवादा से दो-दो मामले मिले हैं। वैशाली, सीतामढ़ी, रोहतास, पूर्णिया, सारण, मधुबनी, जहानाबाद, भागलपुर, बेगूसराय से एक-एक कोरोना केस पिछले 24 घंटे में सामने आए हैं।

इसी के साथ राज्य में सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर मंगलवार को 155 हो गई। यह आंकड़ा सोमवार को 116 था। वहीं, राज्य में कुल संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 7 लाख 26 हजार 528 हो गया। इसमें 7 लाख 14 हजार 277 ठीक हो चुके हैं।

राज्य में गया अब धीरे-धीरे कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। राजधानी पटना में अभी जहां 76 एक्टिव कोरोना मरीज हैं। वहीं गया में यह संख्या बढ़कर 28 हो गई है।  बताते चलें कि बिहार में रिकवरी रेट अभी 98.40 प्रतिशत है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमारओमीक्रोन (B.1.1.529)बिहार समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए