लाइव न्यूज़ :

Bihar Corona Update: बिहार में कोविड-19 से चार और लोगों की मौत, 365 नये मामले सामने आए

By भाषा | Updated: June 29, 2020 05:40 IST

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में रविवार तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,224 हो गई। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए कुल 9,224 मामले।

Open in App
ठळक मुद्दे365 नये मामले सामने आने के साथ बिहार में रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,224 हो गई।बिहार में अबतक 2,05,832 नमूनों की जांच की गई है और अबतक 7,156 मरीज ठीक हो चुके हैं।

पटना। बिहार में कोरोना वायरस के संक्रमण से पिछले 24 घंटे में चार और लोगों की मौत के साथ अबतक प्रदेश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 62 हो गई है। वहीं 365 नये मामले सामने आने के साथ बिहार में रविवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,224 हो गई। बिहार में अबतक 2,05,832 नमूनों की जांच की गई है और अबतक 7,156 मरीज ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक कोविड-19 से गत 24 घंटे में अरवल, नवादा, पटना एवं रोहतास में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

बिहार में कोविड-19 से अब तक 62 लोगों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक जिन 62 लोगों की मौत हुई है उनमें से पटना में छह, दरभंगा एवं सारण में पांच-पांच, बेगूसराय में चार, खगड़िया, नालंदा, नवादा, रोहतास एवं वैशाली में तीन-तीन, भोजपुर, गया, जहानाबाद, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सीतामढ़ी एवं सिवान में दो-दो तथा अररिया, अरवल, औरंगाबाद, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, कटिहार, मधेपुरा, मुंगेर, शिवहर एवं पश्चिम चंपारण जिले में एक-एक मौत शामिल है।

24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नये मामले

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस संक्रमण के 365 नये मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में रविवार तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,224 हो गई। बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के अबतक प्रकाश में आए कुल 9,224 मामलों में से पटना के 587, भागलपुर के 480, मधुबनी के 441, सिवान के 404, बेगूसराय के 398, मुंगेर के 340, रोहतास एवं समस्तीपुर के 322-322, खगड़िया एवं कटिहार के 298-298, पूर्णिया एवं मुजफ्फरपुर के 290-290, दरभंगा के 286, नवादा के 257, गोपालगंज के 249, जहानाबाद के 246, सुपौल के 235, बांका के 227, बक्सर के 226, भोजपुर के 219, नालंदा के 217, औरंगाबाद के 210, सारण के 207, गया के 199, मधेपुरा के 187, पूर्वी चंपारण के 177, कैमूर के 168, सहरसा के 164, पश्चिम चंपारण के 161, किशनगंज के 158, वैशाली के 157, शेखपुरा के 146, सीतामढ़ी के 132, लखीसराय के 127, अररिया के 126, अरवल के 104, शिवहर के 81 तथा जमुई जिले के 77 मामले शामिल हैं। बिहार में अबतक 2,05,832 नमूनों की जांच की गई है और अबतक 7,156 मरीज ठीक हो चुके हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनानीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप