लाइव न्यूज़ :

बिहार: सचिवालय में कोरोना का खतरा?, 2 दिन पहले सेक्रेटेरिएट की बैठक में हिस्सा लेने वाले मंत्री हुए कोरोना पॉजिटिव

By अनुराग आनंद | Updated: June 28, 2020 15:54 IST

बिहार में शनिवार को 9000 कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए सैंपल की जांच हुई। राज्य में अब तक कुल 1,99,000 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमित बिहार सरकार के मंत्री कटिहार जिला का प्राणपुर से विधायक हैं।बिहार के नवादा जिले में रविवार को कोरोना से दूसरी मौत हो गई। बिहार में स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कुल संक्रमितों में से 6930 लोग इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

पटना: भारत में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश के हर राज्यों में संक्रमण की संख्या बढ़ रही है। बिहार से खबर है कि नीतीश कुमार सरकार के कैबिनेट मंत्री बिनोद सिंह और उनकी पत्नी कोरोना पॉजिटिव हो गई हैं।

 सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले पटना सचिवालय में अधिकारियों के साथ मंत्री ने बैठक की थीं। ऐसे में साफ है कि कोरोना का खतरा सचिवालय के उन अधिकारियों को भी है, जिन्होंने इस बैठक में हिस्सा लिया था।

दरअसल, मंत्री व उनकी पत्नी में कोरोना के लक्षण मिलने के बाद के बाद उनके स्वाब जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद से ही दोनों क्वारंटाइन हो गए हैं। 

विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर से विधायक हैं-

बता दें कि बिहार सरकार के मंत्री विनोद कुमार सिंह कटिहार के प्राणपुर से विधायक हैं और नीतीश सरकार में पिछड़ा अतिपिछड़ा कल्याण मंत्री हैं। दोनों पति-पत्नी को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

यहीं पर उनका इलाज चल रहा है। इसके अलावा, उनके संपर्क में आने वाले लोगों का भी कोरोना जांच किया जा रहा है। कटिहार के सिविल सर्जन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मंत्री विनोद सिंह के परिवार के साथ साथ उनके स्टाफ और संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का भी कोरोना टेस्ट कराया जाएगा।

इससे पहले रघुवंश प्रसाद सिंह व पुतुल कुमारी भी कोरोना संक्रमित हुए थे-

बिहार में यह पहली घटना नहीं है, जब राज्य का कोई बड़ा नेता कोरोना संक्रमण के शिकार बने हैं। इससे पहले बिहार में राजद के कद्दावर नेता रघुवंश प्रसाद सिंह और पूर्व सांसद पुतुल कुमारी समेत बीजेपी के एक विधायक भी कोरोना के चपेट में आ चुके हैं।

हालांकि, इनमें से रघुवंश प्रसाद सिंह नौ दिनों में ही कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। इसके अलावा, पुतुल कुमारी भी कोरोना को मात देकर दिल्ली के एम्स से वापस दिल्ली स्थित अपने घर पहुंच गई हैं।

बिहार में कोरोना संक्रमण के मामले-

बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 301 मामले सामने आए और दो लोगों की मौत हो गई। राज्य में इस महामारी से अब तक कुल 58 लोगों की जान गई है। अधिकारियों ने बताया कि इन नए मामलों के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 8,979 हो गई। स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि रोहतास जिले के 60 वर्षीय एक व्यक्ति की शुक्रवार को मौत हो गई। वह अन्य बीमारियों से ग्रसित थे। वहीं दूसरे व्यक्ति की मौत बेगूसराय में हुई।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहारनीतीश कुमारकटिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील