लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना लॉकडाउन 8 जून तक बढ़ाया गया, व्यापार के लिए मिलेगी कुछ छूट, जानें पूरा अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: May 31, 2021 13:19 IST

बिहार में कोरोना लॉकडाउन को 8 जून तक के लिए बढ़ाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को ट्वीट कर ये जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोरोना लॉकडाउन को 8 जून तक बढ़ाने का नीतीश कुमार ने किया ऐलानइस महीने 5 मई से बिहार में लॉकडाउन लागू है, पहले इसे 15 मई तक के लिए लगाया गया थाबिहार में 15 मई के बाद से लगातार लॉकडाउन को बढाया जाता रहा है

बिहार में कोरोना के चलते जारी लॉकडाउन को और एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। ऐसे में अब बिहार में लॉकडाउन 8 जून तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री ने वैसे इस दौरान पाबंदियों में व्यापार संबंधी गतिविधि बढ़ाने के लिए कुछ छूट की भी घोषणा की है।

नीतीश कुमार ने साथ ही लोगों से कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की भी अपील की। बिहार में सबसे पहले 5 मई को इस साल 11 दिनों के लिए लॉकडाउन लगाने की घोषणा की गई थी। इसके बाद से इसे बार-बार बढ़ाया जाता रहा है।

पहले लॉकडाउन को बढ़ाकर 25 मई और फिर 31 मई तक कर दिया गया था। बिहार में लॉकडाउन के बाद से कोरोना मामलों में तेजी से कमी देखने को मिली है। राज्य में पहले रोजाना दस हजार से ऊपर कोरोना मरीज मिल रहे थे। लॉकडाउन के बाद इसमें कमी आई है। फिलहाल जरूरत के सामान के लिए दुकानों को सुबह चार घंटा ही खोला जा रहा है।

इस बीच ताजा अपडेट के अनुसा बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण रविवार को और 52 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरे वालों की संख्या 5104 हो गयी है। प्रदेश में वर्तमान में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 18,377 है और अभी तक राज्य में कुल 7,05,648 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस लॉकडाउननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू