लाइव न्यूज़ :

Bihar Corona Guidelines: 7 फरवरी से खुलेंगे स्कूल, रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने के साथ कई प्रतिबंधों में छूट, जानिए

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2022 22:04 IST

Bihar Corona Guidelines: बिहार के कोरोना का कहर फिर जारी है। रविवार को एक साथ 295 नए मरीज मिले हैं, राज्य में संक्रमितों की संख्या 8,27,312 हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देनौवीं कक्षा से लेकर ऊपर की कक्षाओं के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।मॉल और स्विमिंग पूल को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति रहेगी।दुकानों को भी रात आठ बजे बंद किए जाने के नियम से छूट दी गई है।

Bihar Corona Guidelines: बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में कमी के बाद राज्य सरकार ने रविवार को स्कूल दोबारा खोलने और रात्रिकालीन कर्फ्यू हटाने के साथ ही अन्य कई प्रतिबंधों में छूट देने का फैसला किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई संकट प्रबंधन समूह की बैठक में ये फैसला लिया गया। इसके बाद, कुमार ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि सोमवार से आठवीं कक्षा तक की कक्षाओं को 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति रहेगी जबकि नौवीं कक्षा से लेकर ऊपर की कक्षाओं के लिए कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) चैतन्य प्रसाद के मुताबिक, गत छह जनवरी से लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू को भी हटाया जा रहा है जोकि रात 10 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहा। सिनेमा हॉल, जिम, मॉल और स्विमिंग पूल को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति रहेगी।

दुकानों को भी रात आठ बजे बंद किए जाने के नियम से छूट दी गई है। हालांकि, सभी प्रतिष्ठानों को कोविड बचाव संबंधी नियमों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करना होगा। शादी और अंत्येष्टि में भी 50 के बजाय 200 तक लोग शामिल हो सकते हैं। ये दिशा-निर्देश सात फरवरी से प्रभावी होंगे जोकि 13 फरवरी तक जारी रहेंगे और इसके बाद दोबारा कोविड हालात की समीक्षा की जाएगी।

टॅग्स :बिहार में कोरोनानीतीश कुमारपटनाओमीक्रोन (B.1.1.529)कोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील