लाइव न्यूज़ :

गया के विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम मंत्री के प्रवेश पर विवाद, गर्भगृह को गंगा जल से धोया गया, भाजपा ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 23, 2022 15:11 IST

बिहार के गया के प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश को लेकर विवाद छिड़ गया है। भाजपा ने जहां नीतीश कुमार पर इसके लिए निशाना साधा वहीं, मंदिर से जुडे पंडा समाज ने इसे लेकर नाराजगी जतायी है।

Open in App
ठळक मुद्देगया स्थित विष्णुपद मंदिर में बिहार सरकार के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश पर विवाद।इसराइल मंसूरी मंदिर के गर्भगृह में नीतीश कुमार और अन्य लोगों के साथ पहुंचे थे।नीतीश कुमार ने सोमवार को विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

पटना: बिहार के गया स्थित विष्णुपद मंदिर में मुस्लिम के प्रवेश पर सियासी घमासान छिड़ गया है। दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सोमवार की दोपहर विश्व विख्यात विष्णु पद मंदिर के गर्भगृह में बिहार सरकार के सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्री इसराइल मंसूरी के प्रवेश कर गये थे। मंदिर से जुडे पंडा समाज ने इसे लेकर नाराजगी जतायी है। 

वहीं प्रभारी मंत्री इसराइल मंसूरी के गर्भगृह में जाने पर भाजपा के फायरब्रांड विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने सरकार पर हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि मंदिर में गैर-हिंदू का प्रवेश वर्जित है। उन्होंने मंदिर में जाने वाले मंत्री इसराइल मंसूरी को बर्खास्त करने और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से माफी मांगने की मांग की है। 

'नीतीश कुमार अधार्मिक व्यक्ति'

बचौल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं आहत की हैं। मंदिर में लिखा है कि दूसरे धर्म के लोगों का प्रवेश वर्जित है, फिर भी वे मुस्लिम मंत्री को साथ लेकर गए। वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता निखिल आनंद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अधार्मिक व्यक्ति बताया है। 

दरअसल, विष्णुपद मंदिर में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित है। मंदिर में लगे बोर्ड पर भी यह लिखा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ मुख्य सचिव आमिर सुबहानी भी साथ थे। उन्हें इस बात की जानकारी थी कि इस मंदिर में मुस्लिम का प्रवेश नहीं है तो वे बाहर रुक गए। लेकिन, इसराइल मंसूरी नीतीश कुमार के साथ गर्भगृह तक पहुंच गए। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो गई।

इसराइल मंसूरी ने विष्‍णुपद मंदिर में प्रवेश के मौके को सौभाग्य बताया

यह बात धीरे-धीरे कानों-कान देर शाम पंडा समाज तक पहुंच गई। इसके बाद तो यह मामला तेजी से तूल पकडने लगा। वहीं, मंदिर कमेटी ने भी मुस्लिम मंत्री के मंदिर में प्रवेश पर नाराजगी जताई है। इन सबसे इतर मंत्री इसराइल मंसूरी ने विष्‍णुपद मंदिर में जाने को सौभाग्‍य बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ उन्‍हें भी मौका मिला विष्‍णुपद के दर्शन का।

इस बीच, मंदिर प्रबंधकारिणी समिति के अध्‍यक्ष शंभू लाल विट्ठल ने कहा कि जानकारी के अभाव में मंत्री गर्भगृह में चले गए। उन्होंने कहा कि इस बड़ी चूक के लिए न केवल हम भगवान से क्षमा मांग रहे हैं, बल्कि समाज के लोगों से भी क्षमा मांग रहे हैं। पहले गर्भगृह को गंगा जल से धोया फिर भगवान को भोग लगाया गया।

टॅग्स :नीतीश कुमारGayaबिहार समाचारभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील