लाइव न्यूज़ :

बिहारः ठेकेदार ने रौब दिखाने के लिए खरीदा एके-47, पुलिस के हत्थे चढ़ा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 25, 2018 16:29 IST

मुंगेर पुलिस ने खगडिया जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव से उसके घर से एके-47 बरामद किया किया। मुंगेर पुलिस अधीक्षक बाबू राम के अनुसार उसने कुछ लोगों के माध्यम से एके-47 हथियार खरीदा था।

Open in App

बिहार में बाहुबली नेता और अपराधी तो मुंगेर के एके-47 के सबसे बड़े खरीदार हैं ही, साथ ही बड़े-बड़े ठेकेदार भी अपनी रसूख के लिए इसे खरीदने लगे हैं। मुंगेर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तौफिर दियारा से बरामद एके-47 मामले को लेकर एक नया खुलासा हुआ है। बताया गया है कि इसके खरीदार ठेकेदार भदेही यादव था।  

मुंगेर पुलिस ने खगडिया जिले के महेशखुट थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव से उसके घर से एके-47 बरामद किया किया। मुंगेर पुलिस अधीक्षक बाबू राम के अनुसार उसने कुछ लोगों के माध्यम से एके-47 हथियार खरीदा था। इस मामले में बिहार पुलिस का जवान महेशखुट निवासी धर्मवीर कुमार, तौफिर निवासी नारद यादव एवं वेदानंद यादव की गिरफ्तारी पहले ही हो गई है। 

पुलिस ने धर्मवीर, नारद एवं वेदानंद को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर तौफिर दियारा से जमीन के अंदर से एक एके-47 हथियार बरामद किया गया था। साथ ही 80 राउंड जिंदा कारतूस एवं 5 राउंड खोखा बरामद किया गया। 

गिरफ्तार तस्करों ने पुलिस को बताया था कि ठेकेदार भदेही यादव ने अपने पड़ोसी सिपाही धर्मवीर कुमार एवं गुलो यादव को एके-47 हथियार खरीदने के लिए दिया था। इस दोनों ने तौफिर के नारद यादव एवं वेदानंद यादव के माध्यम से मिर्जापुर बरदह गांव निवासी मो. रिजवान से संपर्क किया। रिजवान ने मो. शमशेर आलम उर्फ वीरू से 4.50 लाख में हथियार की खरीदारी कर भदेही यादव को उपलब्ध कराया। इसके एवज में रिजवान को 50 हजार रूपया कमीशन दिया गया था। 

एसपी ने बताया था कि ठेकेदार भदेही यादव हथियार का उपयोग करता था और जब उसका काम खत्म हो जाता था तो वह हथियार अपने पड़ोसी गुलो यादव को दे देता था, जिसके बाद गुलो उक्त हथियार को नारद यादव को छिपाने के लिए दे देता था। इधर, पुलिस गुलो यादव की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं, पकड़े गए ठेकेदार ने कहा कि मेरी उम्र हथियारा खरीदने का नहीं है। मुझे फंसाया गया है।

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप