लाइव न्यूज़ :

बिहार: महागठबंधन की सत्ता में भागीदार कांग्रेस को अब नहीं रहा अपनी ही सरकार पर भरोसा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2023 15:16 IST

बिहार में महागठबंधन सरकार की सहयोगी और सत्ता की भागीदार बनी कांग्रेस पार्टी कटिहार में घटित पुलिस फायरिंग की घटना पर अपनी ही सरकार की सफाई से कांग्रेस संतुष्ट नही है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में महागठबंधन सरकार की प्रमुख सहयोगी कांग्रेस नीतीश सरकार से हुई असंतुष्टकांग्रेस कटिहार में घटित पुलिस फायरिंग की घटना पर सरकार की सफाई से संतुष्ट नही हैयही कारण है कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल कटिहार घटना की जांच के लिए मौके पर जा रहा है

पटना: बिहार में महागठबंधन सरकार की सहयोगी और सत्ता की भागीदार बनी कांग्रेस को अब अपनी ही सरकार पर भरोसा नहीं हो पा रहा है। शायद यही कारण है कि कटिहार में घटित पुलिस फायरिंग की घटना पर सरकार की सफाई से कांग्रेस संतुष्ट नही है।

कांग्रेस ने यह निर्णय लिया है कि बिजली की मांग कर रहे लोगों पर गोली चलाए जाने की घटना को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल कटिहार भेजा जाएगा। नीतीश सरकार से इस मामले में विपक्षी दलों के साथ ही अब महागठबंधन में साझीदार कांग्रेस भी सवाल उठा रही है।

कांग्रेस की ओर से यह सवाल उठाया जा रहा है कि आखिर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गोली ही क्यों चलाई? पुलिस ने बलप्रयोग के लिए कोई अन्य विकल्प क्यों नहीं तलाशा? कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों का प्रतिनिधिमंडल बारसोई कांड के पीड़ित परिजनों से मिलने जा रहा है। हम यह भी जांच करेंगे कि घटना कहां और किस स्थिति में हुई?

उन्होंने कहा कि हम सरकार का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन हमारे लिए यह जांचना भी महत्वपूर्ण है कि क्या जिला प्रशासन या उप-मंडल प्रशासन ऐसी गलती करता है? बारसोई का दौरा करने वाले तीन सदस्यीय कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल के सदस्य वहां पीड़ितों से मिलेंगे और पूरे मामले की जांच करेंगे। बता दें कि कटिहार के बारसोई में बिजली की मांग को लेकर भीड़ के उग्र होने पर पुलिस ने गोलियां चला दी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई।

वहीं पुलिस की ओर कहा गया कि उग्र भीड़ काफी हिंसक हो गई थी। इसलिए पुलिस ने आत्मरक्षार्थ अंतिम विकल्प ले रूप में गोलियां चलाई। इस दौरान कई पुलिस वाले भी घायल हो गए, जिनका उपचार चल रहा है। वहीं मामले की जांच को लेकर कटिहार डीएम और एसपी खुद मोनिटरिंग कर रहे हैं।

बता दें कि एक दिन पहले ही कटिहार गोलीकांड पर जदयू नेता और नीतीश सरकार में मंत्री विजेंद्र यादव ने कहा था कि भीड़ अगर हिंसक हो जाएगी तो पुलिस उस पर गोली चलाएगी ही। उनके इस बयान की जमकर निंदा भी हुई।

टॅग्स :कांग्रेसकटिहारबिहारमहागठबंधननीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील