लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना रवाना होने से पहले बोले लालू यादव- क्या जमानत जब्त कराने के लिए सब कांग्रेस के लिए छोड़ देते?

By विशाल कुमार | Updated: October 24, 2021 14:57 IST

बिहार में होने जा रहे उपचुनावों में प्रचार के लिए दिल्ली से पटना रवाना होने से पहले लालू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का गठबंधन क्या है? क्या हारने के लिए हम सब कुछ कांग्रेस पर छोड़ देते? ताकि जमानत जब्त हो जाए?

Open in App
ठळक मुद्देबिहार कांग्रेस प्रभारी लोकसभा की सभी 40 सीटों पर लड़ने की घोषणा कर चुके हैं.तारापुर और कुशेश्वर में उपचुनाव के उम्मीदवार उतारने को लेकर सामने आए मतभेद.

नई दिल्ली:बिहार में कांग्रेस के 2024 के लोकसभा चुनाव की सभी 40 सीटों पर लड़ने की घोषणा के बाद राजद प्रमुख लालू यादव ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्ति की है.

बिहार में होने जा रहे उपचुनावों में प्रचार के लिए दिल्ली से पटना रवाना होने से पहले लालू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस का गठबंधन क्या है? क्या हारने के लिए हम सब कुछ कांग्रेस पर छोड़ देते? ताकि जमानत जब्त हो जाए?

इसके साथ ही उन्होंने पर्दे के पीछे राजद और भाजपा के गठबंधन के आरोपों पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरणदास के लिए कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है.

बता दें कि, कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने शुक्रवार को कहा था कि उनकी पार्टी राज्य में "सभी 40 सीटों" पर चुनाव लड़ेगी.

दरअसल, 30 अक्टूबर को दो विधानसभा क्षेत्रों- तारापुर और कुशेश्वर स्थान में उपचुनाव होने हैं. हालांकि, राजद ने कांग्रेस को विश्वास में लिए बिना दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी. कुछ दिनों की चुप्पी के बाद, कांग्रेस ने पलटवार करते हुए दोनों सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की भी घोषणा कर दी.

इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा कन्हैया कुमार को पार्टी में शामिल किए जाने के बाद तकरार और बढ़ गई, क्योंकि माना जाता है कि उनकी तेजस्वी यादव से ‘प्रतिद्वंद्विता’ है. कुमार अभी दो सीटों के लिए प्रचार की खातिर राज्य में हैं.

टॅग्स :बिहारपटनाराहुल गांधीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील