लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने 2020 विधानसभा चुनाव में हमें कमजोर कर दिया, शिवानंद तिवारी बोले-भाजपा से मुकाबले को लेकर गंभीर नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 6, 2022 21:54 IST

2020 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने 70 सीट पर चुनाव लड़कर 19 पर जीत दर्ज की।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से जोर शोर से अभियान चला रहे थे।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुकाबले के लिए 100 से अधिक सीटें ली।भाजपा से आए नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

पटनाः राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को एक विश्वसनीय चुनौती देने में ‘‘गंभीरता’’ नहीं दिखा रही है।

राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने 2020 के विधानसभा चुनावों में सबसे अधिक सीटें जीतने के बावजूद बिहार में सरकार बनाने में उनकी पार्टी की नाकामी के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया। तिवारी ने कहा कि कांग्रेस शुरू में 243 सदस्यों वाली विधानसभा की 100 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन 70 के लिए राजी हो गई।

प्रियंका गांधी की ‘‘पूरी तरह अनुपस्थिति’’ और अकेले राहुल गांधी द्वारा चुनावों में महज कुछ रैलियों के लिए समय निकाल पाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सक्रियता से चुनाव अभियान में हिस्सा नहीं लिया। तिवारी ने कहा, ‘‘इसके ठीक विपरीत प्रधानमंत्री होने के बावजूद नरेंद्र मोदी व्यक्तिगत रूप से जोर शोर से अभियान चला रहे थे।

क्या कांग्रेस के शीर्ष नेता कह सकते हैं कि वे उनसे अधिक व्यस्त थे?’’ राजद नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस ने 2020 में बिहार में हमें कमजोर कर दिया और 2017 में अखिलेश यादव के साथ भी ऐसा ही किया, जब उसने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मुकाबले के लिए 100 से अधिक सीटें ली।’’

तिवारी ने पंजाब की स्थिति की ओर भी इशारा किया, जो उन कुछ राज्यों में से एक है जहां कांग्रेस का शासन है। राजद नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने और उसके बाद की घटनाओं के संदर्भ में कहा, ‘‘उन्होंने भाजपा से आए नवजोत सिंह सिद्धू को प्रदेश अध्यक्ष बनाया है।

उन्होंने कांग्रेस को मुश्किल में डाल दिया है।’’ तिवारी ने कांग्रेस को याद दिलाया कि लालू प्रसाद ‘‘एकमात्र नेता थे जो सोनिया गांधी के लिए खड़े हुए थे, जब उन्हें अपने विदेशी मूल पर विभिन्न दलों से कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा था।’’ 

टॅग्स :बिहारआरजेडीकांग्रेसलालू प्रसाद यादवसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?