लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने महिला सुरक्षा को लेकर साधा नीतीश सरकार पर निशाना, लॉन्च किया 'इंदिरा शक्ति' ऐप और मिर्ची स्प्रे 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2018 09:03 IST

कांग्रेस के मोबाइल ऐप पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता मंगल पांडेय ने चुटकी ली है। उन्होंने राजद के साथ गठबंधन पर भी सवाल उठाये हैं। साथ ही प्रधानमंत्री को वोट बैंक के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश घुमाने को लेकर भी जवाब मांगा है। 

Open in App

पटना, 21 अगस्त: राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेस की ओर से आज बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर इंदिरा शक्ति मोबाइल ऐप लांच किया। इस मौके पर बिहार के कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को वोट बैंक के लिए भिन्न-भिन्न राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भेज रहे हैं। वह हर चीज को वोट बैंक से जोड कर देखते हैं। 

गोहिल ने कहा कि जीत जीते जी वाजपेयी जी का कोई ख्याल नहीं रखा। अब उनके मरने के बाद अस्थि कलश यात्रा निकाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा वाजपेयी के विचारों पर नहीं चली। यही वाजपेयी थे जिन्होंने मोदी को राजधर्म निभाने की नसीहत दी थी। पर पीएम कभी राजधर्म नहीं निभाते। 

गोहिल ने कहा कि इससे पहले लाल किले से कभी पीएम ने वाजपेयी जी का नाम नहीं लिया। आखिरी दिनों में उन्हें वाजपेयी याद आए। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि जीते जी वाजपेयी को सम्मान नहीं कर पाने वाले भाजपा नेता आज उनकी कलश यात्रा निकाल रहे हैं। बिहार की जनता इन्हें कभी माफ करने वाली नहीं है। इस मौके पर महिलाओं के बीच मिर्ची स्प्रे भी बांटा गया। 

इस दौरान पर उन्होंने कहा कि बिहार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, इसलिए महिलाओं की सुरक्षा को लेकर मोबाइल ऐप 'इंदिरा शक्ति ऐप' बनाया गया है। वहीं, मुजफ्फरपुर की घटना को देखते हुए महिलाओं के बीच मिर्ची स्प्रे बांटा गया।

वहीं, कांग्रेस के मोबाइल ऐप पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा नेता मंगल पांडेय ने चुटकी ली है। उन्होंने राजद के साथ गठबंधन पर भी सवाल उठाये हैं। साथ ही प्रधानमंत्री को वोट बैंक के लिए अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश घुमाने को लेकर भी जवाब मांगा है। 

मंगल पांडेय ने कहा कि राजद के जंगलराज के बावजूद कांग्रेस गठबंधन में है। कांग्रेस बताये कि दुष्कर्म के आरोपित राजद विधायक राजवल्लभ यादव को पार्टी से पहले निकलवाएं। बिहार सरकार महिला सुरक्षा के लिए काम कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वोट बैंक के लिए भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के अस्थि कलश को घुमाने पर बिहार कांग्रेस प्रभारी को जवाब दिया है कि 'अटल जी हमारे सर्वमान्य नेता रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के दर्शन के लिए उनके अस्थि कलश को ले जाया जा रहा है।' साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि कांग्रेस पहले जवाब दे कि उन्होंने 'सरदार पटेल को कितना सम्मान दिया।'

टॅग्स :कांग्रेसबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील