लाइव न्यूज़ :

बिहारः विपक्षी एकता की होने वाली बैठक को लेकर धर्मसंकट में कांग्रेस, किसके साथ जाएं और किसके साथ नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: June 3, 2023 22:17 IST

पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की मैराथन बैठक को लेकर असमंजस की स्थिति में है। कांग्रेस ने बैठक में शामिल होने की सहमति जरूर जता दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ महागठबंधन करने की इच्छुक जरूर है।विपक्षी एकता को लेकर यह बेहद अहम बैठक होगी। पांच घंटे तक मंथन कर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की जा रही विपक्षी एकता की पहल को लेकर कांग्रेस उलझन में दिख रही है। दरअसल, समस्या यह है कि वह किसके साथ जाए और किसके साथ नही जाए। कई राज्यों में उसे वहां के दलों से टकराव की स्थिति है।

 

हालांकि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस समान विचारधारा वाली पार्टियों के साथ महागठबंधन करने की इच्छुक जरूर है, लेकिन उसके लिए विपक्षी एकता की राह आसान नहीं है। इसी कारण वह पटना में 12 जून को होने वाली विपक्षी दलों की मैराथन बैठक को लेकर असमंजस की स्थिति में है। कांग्रेस ने बैठक में शामिल होने की सहमति जरूर जता दी है।

पर वह अभी तक यह नहीं तय कर पायी है कि पार्टी के कौन नेता बैठक में शामिल होंगे। दरअसल, विपक्षी एकता को लेकर यह बेहद अहम बैठक होगी। इसमें विपक्ष के तमाम बड़े नेता करीब पांच घंटे तक मंथन कर लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए अपनी रणनीति तय करेंगे। जाहिर है इस दौरान आपस में सीटों के बंटवारे पर भी चर्चा  होगी।

पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस जल्दीबाजी में सीटों के बंटवारे का कोई फार्मूला तय करने के पक्ष में नहीं है। कांग्रेस का कहना है कि यह पहली औपचारिक बैठक है। इसमें पहले इस बात पर सहमति बननी चाहिए कि हम एक साथ लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। इसके बाद पार्टियों के बीच जो मतभेद हैं, उसे दूर किया जाना चाहिए।

उसके बाद सीटों के बंटवारे पर बात होनी चाहिए। लेकिन कई पार्टियां पहले सीटों का बंटवारा चाहती हैं। असल में कांग्रेस के साथ दिक्कत यह है कि कई  राज्यो में उसका सीधा मुकाबला सहयोगी दलों के बीच रहा है। इसलिए कांग्रेस प्रदेश संगठनों से विचार कर सीट बंटवारे पर निर्णय लेना चाहती है। कांग्रेस में नीतिगत निर्णय पार्टी आलाकमान ही लेता है।

आलाकमान में पार्टी नेता राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे शामिल हैं। बैठक में भाग लेने के लिए राहुल और खडगे दोनों को आमंत्रित किया गया है। लेकिन अब यह तय हो गया है कि दोनों नेता इस बैठक में शामिल नही होंगे। हालांकि बैठक की तिथि कांग्रेस के उक्त दोनों नेताओं से बातचीत के बाद ही 12 जून तय की गई थी।

राहुल खुद भी विपक्ष की एकजुटता के पक्षधर रहे हैं और उनसे मुलाकात के बाद ही नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता के लिए मुहिम की शुरुआत की थी। राहुल ने अपने विदेश दौरे में भी विपक्षी एकता पर जोर देते हुये कहा है कि देश में सारे विरोधी द्ल एकजुट हो रहे हैं। उन्होने यह भी स्वीकार किया है कि कुछ राज्यों में सीटों को लेकर पेंच जरुर है, लेकिन उसका समाधान समय रहते कर लिया जायेगा।

टॅग्स :बिहारकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप