लाइव न्यूज़ :

बिहार में सांप्रदायिक हिंसाः कानून-व्यवस्था को लेकर भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन, धारा 144 हटाने की मांग

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2023 18:11 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम में कार्यक्रम रद्द होने के बाद भाजपा काफी आक्रोशित है। प्रशासनिक विफलता बताया।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने कहा कि सुरक्षा इंतजामों की व्यवस्था नहीं की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महामहिम संज्ञान लें।जिलाधिकारी के निर्देश से पूरे इलाके में 144 लागू कर दिया गया है।

पटनाः बिहार रामनवमी के दौरान कई जगहों पर हुई हिंसा की घटना को लेकर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा समेत एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंप कर राज्य की गिरती कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की और हस्तक्षेप करने की मांग की।

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सासाराम में कार्यक्रम रद्द होने के बाद भाजपा काफी आक्रोशित है। पार्टी ने अमित शाह के दौरे को रद्द होना प्रशासनिक विफलता बताया। भाजपा कहना है कि यह सुरक्षा इंतजामों की व्यवस्था नहीं की गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि महामहिम संज्ञान लें।

राज्य में दंगे हो रहे हैं और सरकार चुपचाप तमाशा देख रही है ताकि अमित शाह के कार्यक्रम को रद्द करना पड़े। इसलिए कि 144 धारा लगी है, अगर धारा 144 लगी थी तो हटाना भी चाहिए था। उन्होंने कहा कि अब भला 144 धारा में हम कार्यक्रम कैसे कर सकते थे? उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यह लोग पलटी मारने वाली सरकार है, अभी कुछ बोलेंगे फिर बाद में पलटी मार लेंगे।

क्या वहां घर नहीं जले? क्या वहां हंगामा नहीं हुआ? क्या जो फ्लैग मार्च आज हो रहा है, वह फ्लैग मार्च कल भी हो सकता था। सम्राट चौधरी ने एक वीडियो भी दिखाया, जिसमे साफ तौर पर यह देखा जा सकता है कि कैसे एक पदाधिकारी कह रहा है कि जिलाधिकारी के निर्देश से पूरे इलाके में 144 लागू कर दिया गया है।

भाजपा ने राज्यपाल को दिए ज्ञापन में कहा है कि सासाराम में गृहमंत्री का तय कार्यक्रम स्थगित होना बिहार सरकार की प्रशासनिक विफलता है। यह सुरक्षा इंतजामों की अनदेखी का नतीजा है। जहां गृह मंत्री का कार्यक्रम था, वहां इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस ने फ्लैग मार्च नहीं किया।

केंद्र सरकार से एक्सट्रा फोर्स की मांग नहीं की। ऐसा सासाराम ही नहीं, खुद मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा में भी हुआ है। यह बताता है कि राज्य में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। इसलिए आग्रह है कि इन स्थितियों का संज्ञान लें।

टॅग्स :अमित शाहBihar BJPनीतीश कुमारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतBihar: नीतीश कुमार कब देंगे इस्तीफा? सही डेट आई सामने, जानें कौन बनेगा बिहार का सीएम

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर