लाइव न्यूज़ :

Bihar CM Oath Ceremony: केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी और आरएलएम प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र बने मंत्री

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2025 12:40 IST

Bihar CM Oath Ceremony Live: संतोष कुमार सुमन हम के मंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि रालोद से दीपक प्रकाश भी मंत्रिमंडल के सदस्य होंगे। आपको बता दें कि हम संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार हैं और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक हैं और अभी विधायक भी नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देBihar CM Oath Ceremony Live: पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। Bihar CM Oath Ceremony Live: 25 मंत्रियों के भी शपथ लेने की संभावना है। Bihar CM Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार (74) पहली बार 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे।

पटनाः नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले नए बिहार मंत्रिमंडल में एनडीए के सहयोगी दलों, हम, लोजपा (रालोद) और रालोद को प्रतिनिधित्व मिला। लोजपा (रालोद) से संजय कुमार (पासवान) और संजय सिंह मंत्री पद की शपथ ली। संतोष कुमार सुमन हम के मंत्री पद की शपथ ली, जबकि रालोद से दीपक प्रकाश भी मंत्रिमंडल के सदस्य हैं। आपको बता दें कि हम संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष कुमार हैं और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा के पुत्र दीपक हैं और अभी विधायक भी नहीं हैं।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार ने भारत के संविधान की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया।

भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025जीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए