लाइव न्यूज़ :

पिता को 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने के लिए बधाई देता हूं, निशांत कुमार ने कहा-जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा दिया, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2025 11:42 IST

Bihar CM Oath Ceremony Live: नीतीश कुमार (74) पहली बार 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, उनकी सरकार आठ दिनों के भीतर गिर गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमैं जनता को धन्यवाद देता हूं और बधाई भी देता हूं।2014 तक वे लगातार राज्य की कमान संभालते रहे।कुछ समय बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

पटनाः जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले रहे हैं।  नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के सीएम बनने जा रहे हैं, उनके बेटे निशांत कुमार ने कहा कि मैं अपने पिता को 10वीं बार सीएम पद की शपथ लेने के लिए बधाई देता हूं। जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा दिया। मैं जनता को धन्यवाद देता हूं और बधाई भी देता हूं। कुमार (74) पहली बार 2000 में बिहार के मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, उनकी सरकार आठ दिनों के भीतर गिर गई थी।

उनका दूसरा कार्यकाल 2005 में शुरू हुआ और उसके बाद से 2014 तक वे लगातार राज्य की कमान संभालते रहे। 2014 के लोकसभा चुनाव में जदयू के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने पद से इस्तीफा दे दिया था लेकिन कुछ समय बाद फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

कुमार ने आखिरी बार जनवरी 2024 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, जब उन्होंने और उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में वापसी की थी। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हो रहे हैं।

शपथ ग्रहण समारोह भाग लेने आए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘बिहार के लोगों को इस नयी सरकार के बनने पर बधाई। मुझे विश्वास है कि बिहार आने वाले समय में विकसित हो रहे भारत का वृद्धि इंजन बनेगा।’’ जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा, ‘‘आज नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में राजग की सरकार का गठन होने जा रहा है।

आज के शपथ ग्रहण के बाद हमारा संकल्प है कि देश के 10 सर्वश्रेष्ठ राज्य की सूची में बिहार को खड़ा करना है। इसके लिए बिहार में विकास की गंगा बहती रही है और हम लोग मिलकर नए आयाम स्थापित करेंगे।’’ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं और कार्यक्रम में तीन लाख से अधिक लोगों के आने की उम्मीद है। सूत्रों ने बताया कि नए मंत्रिमंडल का विस्तार अगले साल 14 जनवरी को मकर संक्रांति के बाद किया जाएगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नीतीश कुमारबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो