लाइव न्यूज़ :

नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ 26 विधायक बने मंत्री, सूची में 3 महिला विधायकों को मौका, देखिए पूरी सूची

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 20, 2025 13:19 IST

Bihar CM Oath Ceremony Live: जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू से लेसी सिंह और भाजपा की ओर से श्रेयसी सिंह और रमा निषाद को मंत्री बनाया गया है।जनता दल (यूनाइटेड) से 1 और भाजपा से 2 महिला विधायकों को मंत्री बनाया गया है।  नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ 26 विधायक मंत्री बने। 

पटनाः नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने बिहार के मंत्री पद की शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय कुमार सिन्हा ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ 26 विधायक मंत्री बने। सूची में 3 महिला विधायकों को मौका मिला है। जनता दल (यूनाइटेड) से 1 और भाजपा से 2 महिला विधायकों को मंत्री बनाया गया है। जदयू से लेसी सिंह और भाजपा की ओर से श्रेयसी सिंह और रमा निषाद को मंत्री बनाया गया है। 

Bihar CM Oath Ceremony: देखिए पूरी सूचीः

1. नीतीश कुमारः जदयू

2. सम्राट चौधरीः भाजपा

3. विजय कुमार सिन्हाः भाजपा

4. मंगल पांडेयः भाजपा

5. दिलीप जायसवालः भाजपा

6. नितिन नबीनः भाजपा

7. रामकृपाल यादवः भाजपा

8. संजय सिंह 'टाइगर'- भाजपा

9. अरुण शंकर प्रसादः भाजपा

10. सुरेंद्र मेहताः भाजपा

11. नारायण प्रसादः भाजपा

12. रमा निषादः भाजपा

13. लखेंद्र पासवानः भाजपा

14. श्रेयसी सिंहः भाजपा

15. डॉ . प्रमोद कुमार चंद्रवंशीः भाजपा

16. विजय कुमार चौधरीः जदयू

17. श्रवण कुमारः जदयू

18. विजेंद्र यादवः जदयू

19. अशोक चौधरीः जदयू

20. लेसी सिंहः जदयू

21. जमा खानः जदयू

22. मदन साहनीः जदयू

23. संजय कुमारः लोजपा

24. संजय सिंहः लोजपा

25. संतोष कुमार पासवानः हम

26. दीपक प्रकाशः राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम)।

जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और श्रवण कुमार ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। भारतीय जनता पार्टी के दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली।  जनता दल (यू) की लेसी सिंह, मदन साहनी, सुनील कुमार और भारतीय जनता पार्टी के राम कृपाल यादव, संतोष सुमन तथा नितिन नबीन ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली।

जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में रिकॉर्ड 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार ने भारत के संविधान की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कई अन्य शीर्ष नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में राजग शासित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी भाग लिया। भाजपा नेता सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, राम कृपाल यादव, अरुण शंकर प्रसाद, रमा निषाद, नितिन नबीन और सुरेंद्र प्रसाद मेहता ने बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली।

जनता दल (यू) के विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, सुनील कुमार और मोहम्मद जमा खान ने भी बिहार के मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संतोष सुमन ने भी बिहार के मंत्री पद की शपथ ली।

टॅग्स :BJPनरेंद्र मोदीNarendra Modi
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर