लाइव न्यूज़ :

बिहारः केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह से सीएम नीतीश ने छिन लिया बंगला, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को आवंटित किया गया, जानें

By एस पी सिन्हा | Updated: June 20, 2022 15:09 IST

जदयू के विधान पार्षद संजय गांधी के नाम आवंटित इस बंगले में आरसीपी सिंह लगभग 12 साल से रह रहे थे. आरसीपी के सहयोगी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे उनके बंगले को जबरन खाली कराया गया.

Open in App
ठळक मुद्देरविवार देर रात इस बंगले को जबरन खाली करा दिया गया. बंगला अब बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को आवंटित किया गया है.जदयू ने आरसीपी सिंह का राज्यसभा टिकट भी काट दिया था.

पटनाः केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को राज्यसभा जाने से वंचित होने के बाद भी परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. एक ओर जहां एक-एक कर उनके समर्थकों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नीतीश सरकार ने पटना में आरसीपी सिंह के संजय गांधी वाले बंगला को भी छीन लिया.

 

रविवार देर रात इस बंगले को जबरन खाली करा दिया गया. यह बंगला अब बिहार के मुख्य सचिव आमिर सुबहानी को आवंटित किया गया है. बता दें कि जदयू के विधान पार्षद संजय गांधी के नाम आवंटित इस बंगले में आरसीपी सिंह लगभग 12 साल से रह रहे थे. आरसीपी के सहयोगी ने बताया कि बीती रात लगभग 12 बजे उनके बंगले को जबरन खाली कराया गया.

पिछले दिनों जदयू ने आरसीपी सिंह का राज्यसभा टिकट भी काट दिया था. उनकी जगह पार्टी ने खीरू महतो को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया और वे निर्विरोध निर्वाचित हो गए. राज्यसभा की सदस्यता समाप्त होने के बाद आरसीपी सिंह को केंद्रीय मंत्री का पद छोड़ना पड़ सकता है. हालांकि, अभी वह अधिकतम 6 महीने तक केंद्रीय मंत्री रह सकते हैं.

आरसीपी सिंह के बंगले के खाली किये जाने की खबर सियासी गलियारे व मीडिया में तेजी से फैली. लोग तरह-तरह की चर्चा करते दिखे. पार्टी के अंदर गुटबाजी की भी बातें सामने आईं. इसबीच, यह सवाल भी उठाया जा रहा है कि आरसीपी सिंह पर को बंगले से बेदखल कर दिया गया, जबकि अन्य दो नेताओं पर यह कार्रवाई क्यों नहीं की गई?

बताया जा रहा है कि जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के साथ-साथ वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा भी सरकारी बंगले में रह रहे हैं. राज्यसभा सांसद वशिष्ठ नारायण सिंह पटना के हार्डिंग रोड स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं. वह बंगला भी जदयू के एक विधान पार्षद के नाम पर आवंटित है. वशिष्ठ नारायण सिंह लंबे समय से उसी बंगले में रह रहे हैं.

वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विश्वस्त माने जाते हैं. इसके साथ ही वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा न तो विधायक हैं और न हीं विधान पार्षद. फिर भी सरकारी बंगले में रहते हैं. बताया जाता है कि उमेश कुशवाहा जिस बंगले में रह रहे हैं, वह बंगला जदयू के विधान पार्षद ललन सर्राफ के नाम पर आवंटित है. उमेश कुशवाहा स्टैंड रोड स्थित 7-एम नंबर के बंगले में रहते हैं. 

ऐसे में आरसीपी सिंह को बंगले से बेदखल किये जाने के बाद सवाल उठने लगा है. आरसीपी सिंह गुटे के नेता भी कह रहे हैं कि हमारे नेता को प्रताड़ित किया जा रहा है. अगर आरसीपी सिंह को हटाया गया दो अन्य दो नेताओं को क्यों नहीं हटाया जा रहा? क्या वही एकमात्र बंगला था को कि मुख्य सचिव को आवंतित किया जा सकता था?

फिर मुख्यमंत्री के नाते नीतीश कुमार तीन-तीन बंगलों में कैसे रह रहे हैं? पहले से एक, अणे मार्ग, मुख्यमंत्री के लिए कर्णांकित था, नीतीश कुमार ने दो, अणे मार्ग, वाले बंगले को भी उसमे मिला लिया. इससे भी मन नही भरा तो 7, सर्कुलर रोड बंगले को भी मुख्यमंत्री आवास के हिस्से में अधिसूचित करवा दिया गया. क्या यही न्याय है? हालांकि इस सवाल पर जदयू नेता इस मामले में चुप्पी साध ले रहे हैं.

टॅग्स :बिहारजेडीयूनीतीश कुमारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील