लाइव न्यूज़ :

Bihar: जो 2014 में प्रधानमंत्री बने वे 2024 में रहेंगे या नहीं इसे उन्हें सोचना चाहिए: नीतीश कुमार

By एस पी सिन्हा | Updated: August 12, 2022 17:56 IST

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर इशारों-इशारों निशाना साधते हुए कहा, जो 2014 में प्रधानमंत्री बने वे 2024 में रहेंगे कि नहीं इसे उन्हें सोचना चाहिए कि वे रहेंगे या नही?

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय राजनीति में जाने का संकेत दियाबिहार सीएम ने इशारों में कहा 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में दौरा करेंगेनीतीश कुमार ने कहा- भाजपा के साथ जाने से हमें नुकसान हुआ

पटना: मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने के तुरंत बाद नीतीश कुमार ने कहा कि वह प्रधानमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। लगे हाथ उन्‍होंने सभी व‍िपक्षी पार्टियों से वर्ष 2024 के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय राजनीति में जाने का संकेत दिया है।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर इशारों-इशारों निशाना साधते हुए कहा, जो 2014 में प्रधानमंत्री बने वे 2024 में रहेंगे कि नहीं इसे उन्हें सोचना चाहिए कि वे रहेंगे या नही? इससे पहले चर्चा होने लगी है कि नीतीश कुमार 2024 में बिहार के मुख्यमंत्री का पद छोड़ लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देंगे।

नीतीश कुमार ने इशारों-इशारों में कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए पूरे देश में दौरा करेंगे। इसके लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट किया जाएगा। फिर सभी मिलकर लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी को टक्कर देंगे। उन्होंने कहा कि हमारे दल के सभी लोगों की सहमति से ये फैसला लिया गया है। 

नीतीश ने कहा कि 2020 का चुनाव हुआ, उसमें जदयू के साथ सही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद मैं मुख्यमंत्री नहीं बनना चाहता था। लेकिन चारों तरफ से दबाव था। मुझे कहा गया कि आप ही बिहार को संभालिए। लेकिन मेरे साथ जो कुछ किया गया वो ठीक नहीं लग रहा था। नीतीश कुमार ने कहा कि मेरी पार्टी के लोगों से बात हुई तो कई बातों का खुलासा हुआ, जिसके बाद मैंने भाजपा से अलग होने का फैसला लिया। 

भाजपा के साथ जाने से हमें नुकसान हुआ। पिछले दो महीने से हालात ठीक नहीं थे। इस कारण भाजपा का साथ छोड़कर महागठबंधन में आने का फैसला करना पड़ा।

नीतीश कुमार से जब प्रधानमंत्री के पद को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरी ऐसी कोई ख्वाहिश नहीं है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विपक्ष के खत्म होने की बात कह रहे हैं, लेकिन विपक्ष खत्म नहीं होगा, लोगों को जो करना है वो करते रहेंगे। 

नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्ष में हम पहले भी थे, आगे भी रहेंगे और साथ रहेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि हमने चुनाव में उनको सपोर्ट किया, लेकिन बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में हमारे नेताओं को हराया गया। 

उन्होंने कहा कि 2015 के विधानसभा चुनाव में हमने एक साथ लडकर कितनी सीटें जीती थीं, सबको पता है। अब जो लोग 2015 में साथ थे वो फिर से साथ हुए हैं।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी