लाइव न्यूज़ :

वह केवल अपनी तारीफ करने में लगे हुए हैं, सीएम नीतीश कुमार ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Updated: March 29, 2023 17:26 IST

बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए बुधवार को कहा कि वह अदालत के आदेश से जुड़े मामलों में ऐसा करने से बचते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनीतीश कुमार ने कहा कि जनता दल (यूनाइटेड) ने इस मुद्दे पर टिप्पणी की है। मौजूदा समय में विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस तर्क की खिल्ली उड़ाई कि ‘भ्रष्टाचारी हाथ मिला रहे हैं।’

पटनाः बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को फिर से भाजपा पर जमकर निशाना साधा। विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि जब हम उन्हें छोड़कर इधर आ गए तो फिर से केस मुकदमा का दौर शुरूहो गया है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि पहले की केंद्र सरकार की हम तारीफ करते हैं और वे (मोदी) हैं कि सिर्फ अपने काम की तारीफ करते हैं। 

 

नीतीश कुमार ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यों की हम काफी तारीफ करते हैं। उन्होंने कभी किसी से झगड़ा नहीं किया। हिंदू मुस्लिम सबके वे पक्ष में रहते हैं। ये (मोदी) लोग क्या कर रहे है अब ये लोग जानें। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे (मोदी) कोई काम नहीं कर रहे हैं, सिर्फ अपना प्रचार करने में लगे हुए हैं।

जब हमलोग विकास का काम करते हैं, जनहित में काम करते हैं। हमलोग जो भी बिहार में बढ़िया काम करते हैं, उसकी कहीं खबर नहीं रहती है जो हमारे खिलाफ बोलता है उसकी खूब खबर छपती है। कुमार ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से अयोग्य ठहराए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार करते हुए बुधवार को कहा कि वह अदालत के आदेश से जुड़े मामलों में ऐसा करने से बचते हैं।

हालांकि, नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) ने इस मुद्दे पर टिप्पणी की है। नीतीश कुमार ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मौजूदा समय में विपक्ष को एकजुट करने की जरूरत है और वह मुद्दे को लेकर कांग्रेस के आगे बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस तर्क की खिल्ली उड़ाई कि ‘भ्रष्टाचारी हाथ मिला रहे हैं।’

नीतीश कुमार ने मोदी की आलोचना करते हुए कहा, ‘‘ बातें करते रहना उनकी (मोदी की) आदत है। ये लोग केवल आत्म-प्रशंसा में विश्वास रखते हैं। वे दूसरों के बारे में अच्छा नहीं बोल सकते। हम अपना काम करते हैं लेकिन दूसरों के अच्छे काम की सराहना भी करते हैं। केंद्र में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल के दौरान जो कुछ हासिल हुआ था, वह मुझे हमेशा याद रहा है। ’’

गौरतलब है कि नीतीश कुमार वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल रहे थे। उन्होंने मोदी पर यह कहते हुए कटाक्ष किया कि ‘उन्हें भ्रष्टाचार पर बोलते समय एक रिकॉर्ड रखना चाहिए कि वह किस प्रकार के लोगों के साथ गठबंधन करते हैं।’

नीतीश कुमार ने बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘अब जब मैंने तेजस्वी और उनकी पार्टी के साथ गठबंधन किया है तो उन्हें एक बार फिर उन मामलों में फंसाया जा रहा है, जिनमें जांचकर्ता बीते वर्षों में कोई साक्ष्य नहीं जुटा सके हैं।’’

राहुल गांधी को अयोग्य ठहराए जाने के मामले में नीतीश कुमार की “चुप्पी” से कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ मैं कभी भी किसी ऐसे मामले पर नहीं बोलता जिसमें अदालत का आदेश शामिल हो। मैंने अतीत में ऐसा कभी नहीं किया है। इसके अलावा, मेरी पार्टी पहले ही संसद के अंदर और बाहर इस मुद्दे पर स्पष्ट रूप से बोल चुकी है।’’ 

टॅग्स :नीतीश कुमारनरेंद्र मोदीपटनाबिहारराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष